Navratri | स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर एक सपने का अलग – अलग महत्त्व होता हैं यानि कि सपनें आने वाले भविष्य को लेकर कुछ शुभ और अशुभ संकेत देती हैं अर्थात जीवन में कुछ अच्छा या फिर बुरा भी हो सकता है. सपने में किसी देवी – देवता को देखने का भी एक विशेष अर्थ होता हैं तो वहीं स्वप्न शास्त्र के अनुसार नवरात्रि के दिनों में सपनें में कुछ चीजों को देखना बहुत शुभ माना गया हैं जो कि इस ओर इशारा करती है कि दुर्गा मां आपसे बहुत प्रसन्न है लेकिन नवरात्रि में कुछ ऐसे सपनें भी होते हैं जो कि अशुभ संकेत की ओर इशारा करती है.
जानते हैं शारदीय नवरात्रि में दिखाई देने वाले सपने क्या संकेत देते हैं :
1) सपने में देवी मां को देखना :
नवरात्रि के पावन दिनों में सपनें में देवी मां जैसे का दुर्गा मां, लक्ष्मी मां या फिर मां काली को देखना शुभ संकेत की ओर इशारा करती है तो वहीं स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में इन देवी मां में से किसी एक को भी देखने का मतलब है कि देवी मां की कृपा आप पर बनी है और जल्द ही आपके जीवन के सभी संकट दूर होंगे.
2) सपनें में अंधेरी रात को देखना :
स्वप्न शास्त्र के अनुसार नवरात्रि के दिनों में अगर सपने में अंधेरी रात दिखाई दे तो यह बहुत ही अशुभ संकेत की ओर इशारा करती है कि आपको आने वाले समय में कार्य में सफलता के लिए बहुत मेहनत करने के साथ ही आपको संघर्ष भी करना पड़ सकता हैं.
3) सपने में शेर को देखना :
स्वप्न शास्त्र के अनुसार नवरात्रि के दिनों में सपनें में शेर को देखना बहुत शुभ संकेत की ओर इशारा करती है कि आपको कोई बड़ी या नई खुशखबरी मिल सकती है तो वहीं अगर आप कोर्ट – कचहरी के चक्कर काट रहे है तो आपको इससे जल्द ही मुक्ति मिल सकती हैं.
4) सपने में काली बिल्ली को देखना :
नवरात्रि के दिनों में अगर सपने में आपको काली बिल्ली दिखाई देती हैं तो यह बहुत ही अशुभ संकेत माना जाता है तो वहीं स्वप्न के अनुसार सपने में काली बिल्ली को नवरात्रि में देखने का मतलब है कि आपसे काली मां नाराज है और हो सकता हैं कि आप किसी मुसीबत में आने वाले समय में फंस भी सकते हैं.
5) सपने में जलते हुए दीपक को देखना :
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में जलते हुए दीपक को देखना बहुत शुभ संकेत की ओर इशारा करती है कि आपको बहुत जल्द ही आर्थिक लाभ या फिर धन लाभ हो सकता हैं.
6) सपने में हाथी को दौड़ते हुए देखना :
नवरात्रि के दिनों में सपनें अगर आपको हाथी दौड़ा रहा है तो अशुभ संकेत की ओर इशारा करती है तो वहीं स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में आपको हाथी दौड़ा रहा है तो बहुत जल्द आपके जीवन में कोई बड़ी मुसीबत आ सकती है तो ऐसे में आपको दुर्गा मां की श्रद्धा भाव से पूजा करें.
7) सपने में नृत्य करते हुए कन्या को देखना :
स्वप्न शास्त्र के अनुसार नवरात्रि के पावन दिनों में अगर सपने में आपको कोई कन्या या कोई महिला नृत्य करते हुए दिखाई देती है तो यह अति शुभ संकेत होने के साथ यह बहुत अधिक मात्रा में धन प्राप्ति का संकेत भी देती हैं.
8) सपने में पूजा-पाठ करते हुए देखना :
स्वप्न शास्त्र के अनुसार नवरात्रि के दिनों में सपने में पूजा – पाठ करते हुए देखना शुभ संकेत की ओर इशारा करती है कि आपको कार्यक्षेत्र और कारोबार में बहुत जल्द तरक्की और धन वृद्धि होने के साथ ही आपका कोई रुका हुआ कार्य भी बहुत जल्द पूर्ण हो सकता हैं.
उम्मीद है कि आपको स्वप्न शास्त्र से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही स्वप्न शास्त्र से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
नवरात्रि में सपनें में नृत्य करती कन्या को देखना क्या संकेत देता है ?
अधिक मात्रा में धन प्राप्ति का.
नवरात्रि में काली बिल्ली को सपनें में देखना क्या संकेत देती है ?
काली मां की नाराजगी का.
नवरात्रि में शेर को सपनें में देखना क्या संकेत देती है ?
कोई बड़ी खुशखबरी मिलने का.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


