Navratri | हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है जिसको शुरुआत आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक होती हैं और इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा आराधना की जाती हैं जिससे कि मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकें. भक्त मां दुर्गा को प्रसन्न करने और इनकी कृपा व आशीर्वाद को प्राप्त करने के लिए नवरात्र के इन शुभ दिनों में तरह – तरह के उपायों को करते हैं. नवरात्रि के नौ दिनों में कुछ विशेष चीजों से मां दुर्गा को प्रसन्न करने के साथ सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होने के अलावा सभी क्षेत्रों में सफलता भी मिलती है और इन विशेष चीजों में शामिल हैं – लौंग, हल्दी, सुपारी, नारियल और पान का पत्ता.
नवरात्रि में करें ये चमत्कारी और प्रभावशाली उपाय :
1) लौंग के उपाय :
नवरात्रि में दुर्गा मां की पूजा में लौंग का विशेष महत्व होता है और इसके प्रयोग से कोई भी मनोकामनाएं को आसानी से पूरा किया जा सकता है. अपनी कोई भी विशेष मनोकामनाएं को पूर्ण करने के लिए अपनी उम्र के बराबर लौंग लेकर काले या फिर लाल धागे में इसे पिरोकर एक माला बनाएं और नवरात्रि के किसी भी दिन मां दुर्गा को अर्पित करके अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना करें. मान्यता है कि इस उपाय को करने से लगभग एक से तीन महीने के भीतर मनोकामनाएं पूर्ण होती है लेकिन ध्यान रखें कि मनोकामनाएं पूर्ण होने पर इस लौंग की माला को जल में प्रवाहित कर दें या फिर जमीन में दबा दें तो वहीं यह भी मान्यता है कि नवरात्रि में देवी मां को चांदी की लौंग को चढ़ाने से तंत्र – मंत्र से जुड़ी बाधा का निवारण होता हैं.
2) हल्दी के उपाय :
हिंदू धर्म में हल्दी का विशेष महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है तो वहीं शारदीय नवरात्रि की पूजा में भी हल्दी का विशेष रूप से उपयोग किया जाता हैं. मान्यता है कि अगर धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो नवरात्रि में दुर्गा मां को हल्दी की दो गांठ को अर्पित करके श्री सूक्त पाठ देवी मां के समक्ष करें और इस समस्याओं मुक्ति पाने के लिए दुर्गा मां से प्रार्थना करें. नवरात्रि के बाद इन हल्दी की गांठों को लाल कपड़े में बांधकर धन रखने के स्थान पर रखें लेकिन ध्यान रखें कि हर नवरात्रि में इन पुरानी हल्दी गांठों को जल में प्रवाहित करें और नई गांठों को रखें.
3) सुपारी के उपाय :
नवरात्रि की पूजा में सुपारी भी एक महत्वपूर्ण चीजों में से एक मानी जाने के साथ इसके विशेष उपयोग से विवाह में आ रही बाधा को दूर किया जा सकता है. नवरात्रि में एक पूरा सुपारी लें, सुपारी जितनी बड़ी होगी उतना ही शुभ होगा. इस सुपारी के चारों ओर सिंदूर को लगाकर इसे पीले कपड़े में बांधकर दुर्गा मां को अर्पित करें और जल्द ही विवाह होने की कामना करें. मान्यता है कि इससे विवाह में आ रही अड़चन दूर होती है और जल्द ही विवाह के योग बनने लगते हैं लेकिन विवाह के बाद भी इस सुपारी को अपने पास रखें माना गया है कि इससे वैवाहिक जीवन सुखमय होता है.
4) नारियल के उपाय :
हिंदू धर्म में हर पूजा अनुष्ठानों में नारियल फल का उपयोग संपन्नता और समृद्धि के लिए किया जाता है तो वहीं देवी मां की पूजा बिना नारियल के पूर्ण नहीं मानी जाती है. मान्यता है कि बिगड़े ग्रह दशाओं से मुक्ति पाने के लिए नवरात्रि के किसी भी रात्रि में एक पानी वाला नारियल को अपनी गोद में लेकर देवी दुर्गा मां के सामने बैठे और इस मंत्र का ” शान्तिकर्मणि सर्वत्र तथा दुःस्वप्नदर्शने | ग्रह पीडासु चोग्रासु माहात्म्य श्रृंणुयान्मम || ” और फिर अगले सुबह इस नारियल को जल में प्रवाहित कर दें.
5) पान का पत्ता के उपाय :
शास्त्रों में पान के पत्ते को पूजन के लिए बहुत ही पवित्र माना गया हैं एवं इसके चमत्कारी उपाय को बताया गया है. नवरात्रि के किसी भी दिन 27 पान के पत्ते को लेकर लाल धागे में बांधकर माला बनाकर नवरात्रि के किसी भी रात्रि में देवी मां को अर्पित करके जल्द रोजगार मिलने की प्रार्थना करें और रोजगार की प्राप्ति होने के बाद इस माला को जल में प्रवाहित कर दें.
उम्मीद है कि आपको शारदीय नवरात्रि में किए गए उपायों से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही उपायों से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
किसके बिना दुर्गा मां की पूजा अधूरी होती हैं ?
नारियल.
नवरात्रि में तंत्र – मंत्र की बाधा को दूर करने के लिए दुर्गा मां को क्या अर्पित करना चाहिए ?
चांदी के लौंग.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


