Dhanteras | धन-धान्य की कामना के लिए कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का पावन पर्व मनाया जाता है. धनतेरस को धन त्रयोदशी भी कहा जाता है और इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर व भगवान धन्वंतरि की विशेष पूजा करने की परंपरा है. मान्यता हैं कि इस दिन सोना, चांदी, नए बर्तन, झाडू, वाहन और भगवान गणेश – मां लक्ष्मी की मूर्ति को खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है तो वहीं धनतेरस पर मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) को प्रसन्न और इनकी कृपा प्राप्त करने के लिए कई उपायों को किए जाते हैं लेकिन कुछ ऐसे भी कार्य है जिनको धनतेरस पर खासकर शाम के समय करने से बचना चाहिए क्योंकि अगर धनतेरस की शाम को इन कार्यों को किया जाए तो घर आती हुई लक्ष्मी वापस जा सकती है और हो सकता हैं कि भाग्य का साथ भी ना मिलें.
धनतेरस की शाम किन कार्यों को नहीं करना चाहिए :
1) मुख्य द्वार को बंद न रखें :
धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस की शाम को धन की देवी मां लक्ष्मी धरती पर विचरण करती हैं और अपने भक्तों पर आशीर्वाद और कृपा बरसाती है इसलिए धनतेरस की शाम को घर का मुख्य द्वार बंद न रखें, थोड़ा सा खुला ही रखें जैसे कि किसी के आने का इंतजार कर रहे हो.
2) झाड़ू न लगाएं :
झाडू को माँ लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है इसलिए धनतेरस के दिन झाडू को खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है लेकिन धनतेरस की शाम को भूलकर भी घर में झाडू नहीं लगाना चाहिए. मान्यता है कि धनतेरस की शाम को झाडू लगाने से मां लक्ष्मी नाराज होती है जिससे कि घर में दरिद्रता आती हैं.
3) नमक का दान न करें :
धनतेरस के दिन दान करने का विशेष महत्व होता हैं लेकिन धनतेरस की शाम को कुछ चीजों को दान करने से बचना चाहिए. मान्यतानुसार धनतेरस की शाम को नमक और चीनी का दान करने से घर से मां लक्ष्मी चली जाती है और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता हैं.
4) वाद-विवाद करने से बचें :
मान्यता है कि धनतेरस का दिन शुभता और सौभाग्य का प्रतीक होता हैं इसलिए इस दिन भूलकर भी किसी से भी बाद – विवाद नहीं करना चाहिए. माना जाता है कि जिस स्थान पर कलह – क्लेश की स्थिति बनी रहती हैं वहां से मां लक्ष्मी नाराज होकर चली जाती हैं.
5) घर को खाली न छोड़ें :
धनतेरस की शाम खरीदारी करने जाने से पहले घर में किसी न किसी सदस्य का घर पर रहना आवश्यक होता है. धार्मिक मान्यतानुसार धनतेरस की शाम मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है लेकिन ताला लगे घर या खाली घर में मां लक्ष्मी कभी भी प्रवेश नहीं करती हैं.
6) किसी को उधार न दें :
धनतेरस की शाम को धन की देवी मां लक्ष्मी की विधिवत पूजन करने की परंपरा है इसलिए धनतेरस की शाम को भूलकर भी किसी को भी धन या नकद उधार नहीं दे. मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है जिससे कि घर की खुशहाली और सुख – समृद्धि चली जाती हैं.
उम्मीद है कि आपको धनतेरस से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही अन्य त्यौहारों से जुड़े लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
झाड़ू किसका प्रतीक माना जाता है ?
मां लक्ष्मी.
धनतेरस को और किस नाम से जाना जाता है ?
धन त्रयोदशी.
धनतेरस की शाम किन चीजों का दान करने से आर्थिक तंगी पैदा हो सकती हैं ?
नमक और चीनी.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.


