Dhanteras Upay | हिंदू धर्म में कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है जिसको धन त्रयोदशी भी कहा जाता हैं. धनतेरस त्यौहार का विशेष महत्व होता है क्योंकि यह धन की देवी मां लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर जी और आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि को समर्पित और इस दिन इनकी विधि-विधान से पूजा करने के साथ इस दिन शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है. धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस का दिन धन – संपदा में 13 गुना वृद्धि करने वाला माना जाता है तो वहीं साल भर धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना नहीं पड़े और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे इसके लिए धनतेरस के दिन कुछ अचूक उपाय को करना चाहिए.
धनतेरस के दिन किए गए अचूक उपाय :
1) धन-धान्य में वृद्धि के लिए उपाय :
धनतेरस से लेकर दीवाली तक रोजाना नियमित रूप से मां लक्ष्मी की पूजा करना बहुत शुभ होता हैं. मान्यता है रोजाना पूजा के समय मां लक्ष्मी को एक जोड़ा लौंग को अर्पित करने से आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलने के साथ ही घर में धन – धान्य में वृद्धि भी होती हैं.
2) धन-संपदा में 13 गुना वृद्धि के लिए उपाय :
धनतेरस की शाम को घर के हर कोने में मिट्टी या फिर धातु का दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस उपाय को करने से धन की देवी मां लक्ष्मी का घर में स्थायी वास होने के साथ ही धन – संपदा में भी 13 गुना वृद्धि होती हैं.
3) सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए उपाय :
घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए धनतेरस के दिन पूजा घर की अच्छे तरह से साफ – सफाई करने के साथ ही धन रखने के स्थान या फिर तिजोरी को भी अच्छे तरह से साफ करने के बाद तिजोरी के नजदीक लौंग और कपूर को जलाएं.
4) मां लक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए उपाय :
धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी – भगवान गणेश की मूर्ति, शंख और श्रीयंत्र को खरीदने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाती है.
5) धन लाभ के लिए उपाय :
मान्यता हैं कि धनतेरस के दिन श्रीयंत्र की पूजा अर्चना विधि विधान से करने से मां लक्ष्मी का घर में आगमन होने के साथ ही धन लाभ का योग भी बनता हैं.
6) अकाल मृत्यु से रक्षा के लिए उपाय :
धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस की शाम को शुभ मुहूर्त में यम के नाम का दीपक जलाने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता हैं और घर के मुख्य द्वार पर दक्षिण दिशा में अनाज के ढेर पर जलाने से परिवार की अकाल मृत्यु से रक्षा भी होती हैं.
7) धन – संपदा की प्राप्ति के लिए उपाय :
मान्यता है कि धनतेरस के दिन पूजा के बाद तिजोरी मेंसया फिर धन रखने के स्थान पर गोमती चक्र को रखने से धन – संपदा की प्राप्ति होती हैं.
8) मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए उपाय :
धनतेरस के दिन झाड़ू को खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर विशेष कृपा बनाए रखती हैं.
9) सुख-समृद्धि के लिए उपाय :
धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस के दिन तिजोरी या धन रखने के स्थान पर मां लक्ष्मी की तस्वीर को लगाना शुभ होता है लेकिन ध्यान रखें कि तस्वीर में मां लक्ष्मी कमल पर विराजमान होकर धन की वर्षा कर रही हो. माना जाता है कि इस तरह की मां लक्ष्मी की तस्वीर रखने से घर में स्थायी सुख-समृद्धि का वास होता है.
10) घर में खुशहाली के लिए उपाय :
मान्यता है कि जिस वृक्ष पर चमगादड़ का वास हो धनतेरस के दिन उस वृक्ष की टहनी तोड़कर घर के मुख्य कमरे में इसको रखने से समाज में मान – सम्मान मिलने के साथ ही घर में खुशहाली भी आती हैं.
उम्मीद है कि आपको धनतेरस के दिन किए गए उपायों से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही उपायों से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
धनतेरस का त्यौहार कब मनाया जाता है ?
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को.
धनतेरस के दिन किन देवी-देवताओं की पूजा की जाती है?
मां लक्ष्मी, गणेश, कुबेरजी और भगवान धन्वंतरि.
धनतेरस की शाम किसके नाम के दीपक जलाने से अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता ?
यम के नाम
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.


