Vastu | घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए कई तरह की चीजों का इस्तेमाल किया करते हैं और जिनकी दिशा और समय का विशेष रूप से ध्यान रखना आवश्यक होता हैं, विशेषकर घर का मुख्य द्वार क्योंकि यहीं से घर में ऊर्जा का प्रवेश होता हैं. वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार को बेहतर बनाने के लिए यहां पर पीतल की घंटी को लगाया जा सकता है क्योंकि पीतल को शुभ धातु माने जाने के साथ यह शुद्धता और सात्विक ऊर्जा का प्रतीक भी होता हैं. मान्यता है कि घर के मुख्य द्वार पर पीतल की घंटी को लगाने से नकारात्मक ऊर्जा कम होने के साथ ही घर की रुकावटें दूर होती हैं तो वहीं घंटी की ध्वनि एक अलग तरह की कंपन को उत्पन्न करती हैं जिससे कि घर के आसपास का माहौल में सकारात्मकता आती हैं.
जानते हैं घर के मुख्य द्वार पर पीतल की घंटी को लगाने के नियम :
1) घंटी का आकार :
मुख्य द्वार पर पीतल की घंटी लगाते समय इसके आकार का ध्यान रखना चाहिए. मुख्य द्वार पर सदैव छोटी और हल्की घंटी को लगाना शुभ माना जाता है क्योंकि छोटी घंटी की ध्वनि बड़ी घंटी की तुलना में मधुर आती हैं.
2) शुभ दिशा :
घर के मुख्य द्वार पर पीतल की घंटी को दाईं दिशा में लगाना चाहिए क्योंकि यह दिशा शुभ होने के साथ ही सकारात्मक भी मानी जाती हैं.
3) साफ – सफाई :
घर के मुख्य द्वार पर लगी घंटी को हमेशा साफ रखें. इस पर धूल – मिट्टी को जमने न दें, समय – समय पर साफ – सफाई करते रहें जिससे कि इसकी चमक और शुद्धता बनी रहें.
4) आवाज :
घर के मुख्य द्वार पर लगाने वाली पीतल घंटी का चयन करते समय ध्यान रखें कि घंटी की आवाज कर्कश या फिर चुभने वाली नहीं होनी चाहिए बल्कि इसकी आवाज सुकून और मधुर ध्वनि वाली हो.
5) आसपास गंदगी न रहें :
घर के मुख्य द्वार पर पीतल की घंटी लगाने के बाद इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि मुख्य द्वार के आसपास या फिर घंटी के ठीक नीचे किसी भी तरह की गंदगी नहीं हो और ना ही जूते – चप्पल और कचड़े की पेटी को रखें.
जानते हैं घर के मुख्य द्वार पर पीतल की घंटी को लगाने के फायदे को :
1) दैवीय शक्ति का वास :
मान्यता है कि घर के मुख्य द्वार पर घंटी की ध्वनि से घर में दैवीय शक्तियों का वास होता हैं जिससे कि शुभता बढ़ती है.
2) सकारात्मक ऊर्जा का संचार :
पीतल तांबा और जस्ता जैसे धातुओं का मिश्रण होने के कारण से इनसे पैदा वाली मधुर ध्वनि मन को शांति पहुंचाने के साथ यह सकारात्मक ऊर्जा को भी आकर्षित करता हैं.
3) आर्थिक लाभ :
वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर पीतल घंटी की बजने से निकलने वाली तरंगे घर की रुकावट एवं बाधाएं को दूर करने के साथ ही सुख – समृद्धि और धन के रास्ते खुलते हैं.
4) नकारात्मक ऊर्जा का नाश :
घर के मुख्य द्वार पर पीतल की घंटी से निकलने वाली विशेष ध्वनि जिसे नाद कहा जाता हैं, से आसपास का वातावरण पवित्र होने से घर में कभी भी नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नहीं करती हैं.
उम्मीद है कि आपको वास्तु शास्त्र से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही वास्तु शास्त्र से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
पीतल धातु किसका प्रतीक मानी जाती है ?
शुद्धता और सात्विक ऊर्जा.
पीतल धातु किस धातु का मिश्र धातु होता है ?
तांबा और जस्ता.
घर के मुख्य द्वार पर पीतल की घंटी को किस दिशा में लगाना चाहिए ?
दाई ओर.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


