Geeta Updesh | श्रीमद्भागवत गीता केवल एक ग्रंथ नहीं बल्कि जीवन को रास्ता दिखाने वाला वह प्रकाश है जब मनुष्य का जीवन में सब कुछ थम जाएं और हर तरफ देखने पर उसे अंधेरा ही दिखाई देता हो, न तो किसी भी वस्तु में उसे प्रसन्नता मिले और ना ही कोई रास्ता ही नजर आयें तब ऐसी परिस्थिति में फंसे हुए इंसान को भगवान श्रीकृष्ण की कहीं गई इन उपदेशों को याद अवश्य करना चाहिए जिससे कि मनुष्य को जीवन में मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में भी हिम्मत मिल सकें.
जानते हैं भगवान श्रीकृष्ण के उन उपदेशों को जब जीवन में कोई रास्ता दिखाई न दे :
1) श्रीमद्भागवत गीता के अनुसार किसी भी इंसान की परिस्थितियां सदैव एक समान नहीं रहती हैं जबकि परिस्थितियां सदैव बदलती रहती है इसलिए किसी भी विकट परिस्थिति में इंसान को हिम्मत नहीं हारनी चाहिए.
2) भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं जो भी हुआ अच्छा हुआ, जो हो रहा है अच्छा हो रहा हो और जो भी होगा अच्छा होगा इसलिए भविष्य के बारे में मत सोचो, वर्तमान में जीवन को जिओ.
3) श्रीमद्भागवत गीता में बताया गया है कि निंदा से कभी भी घबराकर लक्ष्य को नहीं छोड़ना चाहिए क्योंकि लक्ष्य प्राप्त होने पर निंदा करने वालों की राय बदल जाती हैं.
4) भगवान श्रीकृष्ण ने गीता उपदेश देते हुए कहा हैं कि जो हो रहा है उसे होने दो क्योंकि परमात्मा ने तुम्हारे सोच से बेहतर तुम्हारे लिए सोचकर रखा है.
5) श्रीमद्भागवत गीता के अनुसार अगर परमात्मा तुमको कष्ट के नजदीक ले गया है तो अवश्य परमात्मा ही तुम्हें कष्ट के पार भी ले जाएगा.
6) भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि तनाव से सिर्फ समस्याओं का जन्म होता हैं, समाधान चाहिए तो मुस्कुराना ही पड़ेगा.
7) भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि मनुष्य को खुद से बेहतर कोई नहीं जान सकता हैं और जो मनुष्य अपने गुणों और कमियों को जान लेता है वह अपने व्यक्तित्व का निर्माण करके हर कार्य में सफलता प्राप्त कर लेता है.
8) श्रीमद्भागवत गीता के अनुसार अगर परिस्थितियां तुम्हारे पक्ष में नहीं है तो विश्वास करो कि कुछ बेहतर तुम्हारी तलाश में है.
9) भगवान श्रीकृष्ण ने गीता उपदेश में कहा है कि मनुष्य जो चाहे बन सकता है अगर वह विश्वास के साथ इच्छित वस्तु पर हमेशा चिंतन करते रहें.
10) भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि इस पृथ्वी लोक पर कोई तुम्हारा साथ नहीं देगा, यहां तुम्हें स्वयं ही समझना है और स्वयं ही लड़ना है.
उम्मीद है कि आपको गीता के उपदेश से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही गीता उपदेश से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
श्रीमद्भागवत में किसने उपदेश दिया है ?
भगवान श्रीकृष्ण ने.
भगवान श्रीकृष्ण ने किसको गीता का उपदेश दिया है ?
पांडु पुत्र अर्जुन को.
भगवान श्रीकृष्ण ने कहां पर अर्जुन को उपदेश दिया था ?
कुरुक्षेत्र के युद्ध मैदान पर.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


