Utpanna Ekadashi Ke Upay | हिंदू धर्म में उत्पन्ना एकादशी का विशेष महत्व होता है जो कि मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को पड़ती है और यह एकादशी भगवान विष्णु की प्रिय एकादशी माता की उत्पत्ति का दिन माना जाता है. मान्यता है कि इस एकादशी के दिन विधि विधान से पूजा करने पर साधक को श्री हरि की कृपा मिलने के साथ ही सभी कष्टों से मुक्ति भी मिलती हैं तो वहीं उत्पन्ना एकादशी व्रत का पुण्यफल से सुख और सौभाग्य की प्राप्ति भी होती हैं. उत्पन्ना एकादशी के शुभ दिन भगवान श्री हरि के साथ तुलसी माता की पूजा का भी विशेष महत्व होता क्योंकि तुलसी माता को धन की देवी मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है तो वहीं इस दिन कुछ सरल उपाय को करने से श्री हरि के साथ मां लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है.
उत्पन्ना एकादशी के दिन किए गए उपाय :
1) कष्टों से मुक्ति पाने के लिए उपाय :
उत्पन्ना एकादशी के दिन सुबह स्नानादि करके तुलसी पौधें की सात बार परिक्रमा करके तुलसी पौधें के तने पर लाल कलावा को बांधे लेकिन परिक्रमा करते हुए ” जय मां लक्ष्मी ” और ” जय श्री हरि ” का जाप करते रहें मान्यता है कि इस उपाय को करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलने के साथ ही कार्य में आ रही बाधाओं से भी मुक्ति मिलता हैं.
2) घर में खुशहाली के लिए उपाय :
घर में अगर क्लेश रहता हो तो इस एकादशी के दिन घर के मंदिर में दक्षिणावर्ती शंख को स्थापित करके रोली, धूप – दीप को जलाकर पूजा करें मान्यता है इससे घर में सुख – शांति बनी रहने के साथ ही खुशहाली का आगमन भी होता हैं.
3) भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए उपाय :
भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा और आशीर्वाद को प्राप्त करने के लिए उत्पन्ना एकादशी के दिन भगवान विष्णु को तुलसी के ग्यारह पत्तों का भोग लगाने के साथ ही सुबह और शाम को तुलसी पौधें के समक्ष घी के दीपक को जलाएं और लक्ष्मी चालीसा का पाठ करने के बाद ” ॐ नमो भगवते वासुदेवाय ” का जाप करें.
4) धन लाभ के लिए उपाय :
घर में आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं हो तो उत्पन्ना एकादशी के दिन तुलसी की मंजरी को लाल कपड़े में बांधकर धन के स्थान या फिर तिजोरी में रख दें.माना जाता है कि इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर होने के साथ ही धन लाभ के योग भी बनने लगते हैं.
5) वैवाहिक जीवन में मधुरता के लिए उपाय :
वैवाहिक जीवन में खुशहाली और मधुरता लाने के लिए उत्पन्ना एकादशी के दिन तुलसी माता को लाल रंग की चुनरी के साथ सोलह श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें मान्यता है कि इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर घर में स्थायी वास करती है.
6) कारोबार में उन्नति के लिए उपाय :
कारोबार में उन्नति के लिए उत्पन्ना एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीले रंग के पुष्प को अर्पित करें मान्यता है कि इससे भगवान विष्णु की विशेष कृपा भी प्राप्त होती हैं.
उम्मीद है कि आपको उत्पन्ना एकादशी से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही अन्य एकादशी के उपायों से जुड़े लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
एकादशी माता की उत्पत्ति कौन सी एकादशी कहलाती हैं ?
उत्पन्ना एकादशी.
उत्पन्ना एकादशी व्रत किस तिथि में रखा जाता है ?
मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि.
भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए किस मंत्र का जाप करना चाहिए ?
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


