Devkinandan Thakur | उत्तर प्रदेश की पावन धरा देवरिया में होने जा रही है देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज के सानिध्य में श्रीमद्भागवत कथा का सात दिवसीय भव्य और दिव्य आयोजन 11 अप्रैल 2026 से 17 अप्रैल 2026 को और इस कथा को लेकर भी उम्मीद जताई जा रही है कि उत्तर प्रदेश, देवरिया में होने वाली श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने केवल राज्यों से ही बल्कि पड़ोसी राज्यों से भी भगवान श्रीकृष्ण के भक्त का जनसैलाब आएगी जिसके लिए बेहतर व्यवस्था की तैयारी व्यापक स्तर पर चल रही है.
आपको बता दें कि पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज वर्तमान समय के एक ऐसे हिंदू पुराण कथावाचक और आध्यात्मिक गुरु हैं जो कि देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी कई सालों से श्रीमद्भागवत कथा, रामकथा के साथ देवी भागवत पुराण और शिव महापुराण कथा का प्रवचन देते आ रहे हैं और हर कथाओं के माध्यम से ठाकुर जी महाराज संपूर्ण विश्व में सनातन धर्म की रक्षा करने और सनातनी को अपने धर्म के प्रति जागरूक करने का प्रयास करते हैं और इन्हीं के तहत देवभूमि देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा का ऐतिहासिक आयोजन 27 मार्च से 02 अप्रैल के बीच किया गया जिसमें ठाकुरजी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा को वाचते हुए कथा पंडाल में उपस्थित भक्तों को अपने प्रेरणादायी विचारों से संबोधित करते हुए भक्तों के हृदय में श्रीमद्भागवत कथा का संचार कराया.
जानते हैं पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुरजी की आगामी कथा के बारे में :
परम् पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज के पावन सानिध्य और विश्व शांति सेवा चैरिटेबल मिशन के तत्वावधान में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य और दिव्य आयोजन 11 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 को देवरिया, उत्तर प्रदेश में दोपहर 02 बजे से किया जाएगा और इस भव्य कथा से पहले यानि कि 11 अप्रैल 2026 की सुबह 09 बजे से भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा जिसमें महिलाओं के लिए सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था किया इसके साथ ही आयोजन को दिव्य, भव्य, सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था के लिए सभी तैयारियों पर विशेष ध्यान रखा गया है जिससे कि कथा का श्रवण भक्त आराम और आनंदपूर्वक कर सकें.
जानते हैं कथा स्थल कैसे पहुंचे :
कथा स्थल देवरिया, उत्तर प्रदेश आप अपने सुविधानुसार पहुंच सकते हैं लेकिन अगर आप वायुमार्ग से आना चाहते हैं तो सबसे निकटतम हवाई अड्डा गोरखपुर हवाई अड्डा (GOP) है जो कथा स्थल से मात्र 53 km की दूरी पर है तो यही रेलमार्ग से आने से निकटतम रेलवे स्टेशन देवरिया सदर पड़ेगा वैसे देवरिया सड़क मार्ग से भी आसानी से पहुंच सकते हैं.
आइए हम सभी कथा स्थल पधारकर इस दिव्य और भव्य कथा का श्रवण करके भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त करें और अपने जीवन को सार्थक बनाएं.
उम्मीद है कि आपको सनातन समाचार से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें जिससे कि उन्हें भी इस कथा के बारे में जानकारी मिल सकें और वह भी इस कथा में शामिल होकर अपने जीवन को सार्थक बना सकें एवं ऐसे ही सनातन समाचार से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


