Pradeep Mishra | झारखंड की राजधानी की पवित्र धरा रांची में होने जा रही है अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्राजी सीहोर वाले के पावन सानिध्य में सात दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा का भव्य और दिव्य आयोजन 05 मई से 11 मई 2026 को किया जाएगा. झारखंड में श्री शिवमहापुराण कथा कथा का दूसरी कथा है इससे पहले पिछले साल बाबा बैधनाथ की नगरी देवघर में किया गया था और इसी कथा की जनसैलाब को देखते हुए समिति और आयोजक ने इस कथा को सफल बनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां कर रही हैं.
आपको बता दें कि झारखंड की पवित्र भूमि देवघर में जहां प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा बैधनाथ स्थित है तो वहीं राजधानी रांची में भी कई प्रसिद्ध भगवान शिव का मंदिर स्थित हैं विशेषकर रांची में सुरेश्वर महादेव मंदिर जो कि नामकुम, स्वर्णरेखा नदी के तट पर स्थित हैं और इसकी सबसे बड़ी खासियत है इस मंदिर में 108 फीट ऊंचा शिवलिंग है जो कि देश में दूसरा सबसे ऊंचा शिवलिंग माना जाता है इसके अलावा पहाड़ी मंदिर जिससे पहाड़ी बाबा के नाम से जाना जाता है और तमाड़ में स्थित देवरी मंदिर हैं जिसमें 16 भुजाओं वाली मां दुर्गा का प्राचीन मंदिर है.
जानते हैं रांची में होने वाली कथा के बारे में विस्तार से :
परम् पूज्य पंडित प्रदीप मिश्राजी सीहोर वाले मुखारविंद से श्री शिवमहापुराण कथा का ऐतिहासिक और भक्तिमय आयोजन 05 मई से 11 मई 2026 को फुटबॉल ग्राउंड, गौशाला न्यास, सुकुरहुटू कांके रांची (झारखंड) में दोपहर 01 बजे से शाम के 04 बजे के बीच किया जाएगा. यह श्री शिवाला सेवा समिति रांची के द्वारा आयोजित किया जा रहा है और इस कथा को लेकर आयोजकों ने बताया कि रांची की इस कथा को लेकर जन मानस में बहुत ही उत्साह का माहौल है, लगभग रोजाना दो से तीन लाख श्रद्धालुओं का जनसैलाब कथा सुनने को आएगी जिसके लिए व्यापक व्यवस्था किया जाएगा विशेषकर रहने और खाने की निःशुल्क व्यवस्था के साथ ही सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था किया गया है जिससे कि किसी भी शिवभक्तों को किसी भी तरह की समस्या का सामना करना नहीं पड़ें.
जानते हैं कथा स्थल कैसे पहुंचे :
कथा स्थल फुटबॉल ग्राउंड, गौशाला न्यास, सुकुरहुटू कांके रांची (झारखंड) अपनी सुविधानुसार पहुंच सकते हैं. आप वायुमार्ग से आना चाहते हैं तो आपको बिरसा मुंडा हवाई अड्डा रांची आना होगा जहां से कथा स्थल की दूरी मात्र 18 km है और अगर आप रेलमार्ग से आना चाहते हैं तो सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन रांची जंक्शन है जहां से कथा स्थल की दूरी मात्र 13 km वैसे आप कथा स्थल सड़क मार्ग से भी पहुंच सकते है और आपको हवाई अड्डा और रेलवे स्टेशन से कथा स्थल आने के आसानी से साधन मिल जायेंगे.
अगर आप इस राज्य के या फिर आसपास शहरों के रहने वाले हैं तो कथा स्थल अवश्य पहुंचे और कथा पंडाल में कथा श्रवण करने के साथ सुरेश्वर महादेव का दर्शन करके अपने जीवन को सार्थक बनाएं.
उम्मीद है कि आपको सनातन समाचार से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों को शेयर करें जिससे कि उन्हें भी इस कथा के बारे में जानकारी मिल सकें और वह भी इस कथा में शामिल होकर अपने जीवन को सफल बनाएं एवं ऐसे ही सनातन समाचार से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


