Navratri | शारदीय नवरात्रि जो कि शक्ति और साधना का ना केवल महापर्व है बल्कि यह नौ दिवसीय उत्सव घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि को लाने का भी सबसे शुभ दिन माना जाता है तो वहीं मान्यता है कि नवरात्रि के पावन दिनों में कुछ चीजों को खरीदकर घर में लाना अत्यंत शुभ और बहुत ही मंगलकारी माना गया हैं. मान्यता है कि इन विशेष चीजों को घर लाने से न केवल दुर्गा मां प्रसन्न होती हैं बल्कि मां लक्ष्मी भी अपनी कृपा घर पर बरसाती जिससे कि घर में सुख, शांति और धन – धान्य में वृद्धि होने के साथ किस्मत भी प्रबल होती हैं.
शारदीय नवरात्रि में किन चीजों को घर में लाना चाहिए :
1) श्रृंगार सामग्री :
नवरात्रि में सुहागिन महिलाओं को सोलह श्रृंगार सामग्री की चीजों जैसे कि लाल चुनरी, बिंदी, चूड़ियां और सिंदूर आदि. धार्मिक मान्यता हैं कि मां दुर्गा ” अखंड सौभाग्यवती ” कहलाती हैं और इन चीजों को घर में लाना शुभ होता है इसलिए नवरात्रि में घर में इन चीजों को लाकर सर्वप्रथम देवी मां को चढ़ाएं और फिर इनका उपयोग घर की महिलाएं प्रसाद के रूप में करें. माना जाता है कि इससे दुर्गा मां प्रसन्न होकर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद देती है.
2) कमल का फूल या तस्वीर :
धार्मिक मान्यता है कि कमल का फूल मां लक्ष्मी को बहुत ही प्रिय है तो वहीं यह भी माना जाता है कि नवरात्रि के पावन दिनों में घर में कमल फूल को लाने से घर में मां लक्ष्मी का वास सदैव के लिए हो जाता हैं जिससे कि धन संबंधी समस्याओं का सामना करना नहीं पड़ता हैं लेकिन अगर ताजा कमल फूल संभव नहीं हो रहा है तो कमल की तस्वीर को पूजा घर में लगाया जा सकता हैं.
3) मौली :
नवरात्रि के नौ दिनों में किसी भी दिन मौली को खरीदना बहुत शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि में घर लाएं मौली में नौ गांठे बांधकर दुर्गा मां को अर्पित करने से देवी मां प्रसन्न होकर अपने भक्तों के सभी दुख और कष्टों को दूर करती हैं.
4) मोरपंख :
नवरात्रि के दिनों में घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली के मोरपंख को अवश्य खरीदकर लाना चाहिए. धार्मिक मान्यता है कि मोरपंख का संबंध कार्तिकेय और मां सरस्वती से होने के कारण से इसे पूजा घर में रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ ही वास्तु दोष भी दूर होता हैं तो वहीं मोरपंख को बच्चों के अध्ययन कक्ष में रखने से बच्चों की बुद्धि तेज होने के साथ ही एकाग्रता में वृद्धि भी होती हैं.
5) चांदी से जुड़ी चीजें :
नवरात्रि के किसी भी शुभ दिन चांदी से जुड़ी चीजें जैसे कि चांदी का सिक्का या चांदी की छोटी सी हाथी की मूर्ति को घर में अवश्य लाएं क्योंकि चांदी को समृद्धि का प्रतीक माना गया हैं. चांदी के सिक्के या फिर अन्य चांदी की चीजें की पूजा करके उसे तिजोरी या फिर धन रखने के स्थान पर रख दें. मान्यता है कि इससे धन-धान्य में वृद्धि होने के साथ ही जीवन में सुख और संपन्नता बनी रहती हैं.
उम्मीद है कि आपको शारदीय नवरात्रि से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही पर्व त्यौहार से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
अखंड सौभाग्यवती किस देवी मां को कहा जाता है ?
दुर्गा मां.
मोरपंख किस भगवान से संबंधित होता है ?
कार्तिकेय.
चांदी किसका प्रतीक होती है ?
समृद्धि का.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


