Munga Gemstone| ज्योतिष शास्त्र में रत्नों का विशेष महत्व होता है और सभी रत्नों का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता हैं. ऐसा ही एक रत्न है मूंगा (Red Coral) जो कि लाल रंग के किसी पत्थर के समान होता हैं और यह रत्न मंगल ग्रह का प्रतिनिधित्व करता हैं जिसे साहस, ऊर्जा और स्वास्थ्य बेहतर बनाने के साथ डर और आलस्य दूर करने के लिए धारण किया जाता है लेकिन रत्न को धारण करने से पहले कुंडली में ग्रहों की स्थिति को जानना और किसी ज्योतिष की भी सलाह लेना आवश्यक होता है जिससे इसके फायदे मिल सकें.
जानते हैं मूंगा को धारण करने के नियम को :
1) दिन :
मूंगा की धारण करने के लिए मंगलवार का दिन शुभ माना जाता हैं.
2) धातु :
मूंगा रत्न को तांबे या फिर चांदी की अंगूठी में ही जुड़वाना चाहिए.
3) वजन :
मूंगा रत्न को सदैव 7 से 8 रत्ती का ही धारण करना चाहिए.
4) उंगली :
मूंगा रत्न को पुरुष दाएं हाथ की अनामिका उंगली में तो वहीं महिला बाएं हाथ की अनामिका उंगली में धारण करना चाहिए.
5) शुद्धिकरण :
मूंगा रत्न को धारण करने से पूर्व इसको गंगाजल से धोकर इसे फिर कच्चे दूध से धोएं और फिर मंगल देव के मंत्र ” ॐ अं अंगारकाय नमः ” का जाप करने के बाद धारण करें.
6) सलाह :
मूंगा रत्न को धारण करने से पहले किसी जानकार ज्योतिषी को अपनी कुंडली दिखाकर ही इसको धारण करें कि रत्न आपके लिए शुभ हैं या नहीं.
जानते हैं मूंगा रत्न धारण करने के फायदे :
1) मांगलिक दोष से बचाव :
शादी, विवाह में मंगल दोष के कारण से बाधा आ रही हैं तो मूंगा को धारण करने से मांगलिक दोष के नकारात्मक प्रभावों को कम करने के साथ ही इससे बचाता भी है.
2) स्वास्थ्य लाभ :
मूंगा को धारण करने से यह रक्त को सुधारने के साथ यह थकान को भी कम करता है इसके अलावा यह त्वचा से संबंधित समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है और रक्त विकारों में भी राहत दिलाता हैं.
3) आत्मविश्वास में वृद्धि :
मूंगा को धारण करने से साहस आने के साथ ही आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती हैं इसलिए मूंगा धारण करना मेडिकल और इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थी के लिए काफी फायदेमंद सिद्ध होता हैं.
4) डर और बुरे सपने से मुक्ति :
जिस किसी को डरावने सपने आने से उनकी नींद पूरी नहीं होती हैं तो उन लोगों को मूंगा रत्न को धारण करना शुभ होता हैं.
5) सुरक्षा :
मान्यता है कि मूंगा रत्न को धारण करने से नजर दोष के साथ ही नकारात्मक ऊर्जा से बचाव करता हैं.
जानते है मूंगा किन राशियों के लिए शुभ होता है :
रत्न शास्त्र के अनुसार कुंडली में मंगल की स्थिति को मजबूत करने के लिए मूंगा को धारण करना चाहिए तो वहीं जिन जातक की राशि मेष, वृश्चिक हो या फिर लग्न में सिंह, धनु और मीन हो तो इन जातकों को मूंगा धारण करना शुभ नतीजे देता हैं.
जानते हैं किन राशियों को मूंगा धारण करना नहीं चाहिए :
1) रत्न शास्त्र के अनुसार मकर और धनु राशि के जातकों को मूंगा धारण नहीं करना चाहिए मान्यता है इन राशियों के जातकों को अशुभ नतीजे का सामना करना पड़ता हैं.
2) ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिनकी कुंडली में मंगल पहले से ही मजबूत या फिर बहुत ताकतवर हो उन जातकों को मूंगा धारण नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसे जातकों को मूंगा धारण करना गुस्से और जिद में वृद्धि कर सकता हैं.
3) कहा जाता है कि मूंगा को कभी भी नीलम या फिर हीरा के साथ नहीं धारण करना चाहिए क्योंकि इससे जीवन में तनाव और आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता हैं.
उम्मीद है कि आपको मूंगा रत्न से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही अन्य रत्नों से जुड़े लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) मूंगा रत्न किस ग्रह का प्रतिनिधित्व करता हैं ?
मंगल ग्रह.
2) मूंगा को कौन से रत्न के साथ नहीं धारण करना चाहिए ?
नीलम या हीरा.
3) मूंगा किन राशियों के जातकों के लिए अशुभ होता हैं ?
मकर और धनु राशि.
Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


