Brahma Muhurta Ke Sapne | ब्रह्म मुहूर्त अर्थात् सूर्योदय से पूर्व एक घंटा 36 मिनट पहले का समय जिसको ऊर्जात्मक और आध्यात्मिक रूप से बहुत शुभ माना जाता है तो वहीं स्वप्न शास्त्र में ब्रह्म मुहूर्त को बहुत पवित्र और फलदायक समय कहा जाता है. मान्यता है कि ब्रह्म मुहूर्त में देखें गए सपनें न सिर्फ शुभ होते हैं बल्कि सच होने की भी संभावना होती हैं लेकिन आवश्यक नहीं कि ब्रह्म मुहूर्त में देखें वाले सपने शुभ ही हो, कभी -कभी कुछ सपनें विशेष संकेत और चेतावनी भी देते हैं.
जानें ब्रह्म मुहूर्त में कौन से सपनें शुभ होते हैं जो संकेत देती हैं किस्मत चमकने का :
1) सपनें में भगवान के दर्शन होना :
ब्रह्म मुहूर्त में अगर सपनें में भगवान के दर्शन हो या फिर कोई मंदिर दिखाई दे तो यह शुभ संकेत की ओर इशारा करती है तो वहीं स्वप्न शास्त्र के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में भगवान को देखा या फिर किसी देवी – देवता की मूर्ति दिखाई दे तो इसका मतलब है कि जीवन में सफलता, कार्यक्षेत्र में उन्नति के साथ आपको भगवान की कृपा मिलने वाली हैं जिससे कि आपका रुका हुआ कोई कार्य पूरा होगा.
2) सपनें में दांत को टूटते हुए देखना :
स्वप्न शास्त्र के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में दांत को टूटते हुए देखना शुभ संकेत की ओर इशारा करती है कि आपको नौकरी उन्नति या फिर व्यापार में बहुत धन लाभ होने के साथ ही आपका कहीं लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता हैं.
3) सपने में बारिश होते हुए देखना :
ब्रह्म मुहूर्त में सपनें में भारी बारिश होते हुए देखना शुभ संकेत की ओर इशारा करती है और स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में ब्रह्म मुहूर्त में भारी बारिश को देखना जीवन में कई तरह के दुःखो से छुटकारा मिलने का संकेत देती है.
4) सपनें में गाय, हाथी या फिर हंस को देखना :
ब्रह्म मुहूर्त में सपनें में गाय, हाथी या फिर हंस को देखना शुभ संकेत की ओर इशारा करती है कि आपको धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा मिलने के साथ ही शुभ अवसर आने का भी संकेत देती है तो वहीं स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में गाय के साथ बछड़ा को देखना अत्यंत शुभ माना जाता हैं.
5) सपनें में अनाज के ढेर को देखना :
स्वप्न शास्त्र के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त के समय सपनें में अनाज के ढेर को देखना शुभ संकेत के साथ ही धन लाभ और आर्थिक समृद्धि का भी संकेत देती हैं.
6) सपनें में पानी के घड़े को देखना :
ब्रह्म मुहूर्त के समय सपनें में पानी के घड़े को देखना शुभ संकेत की ओर इशारा करती है तो वहीं स्वप्न शास्त्र के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में पानी के घड़े को सपने में देखना धन लाभ का संकेत देती हैं.
7) सपने में हरियाली को देखना :
स्वप्न शास्त्र के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में सपनें में हरियाली, पेड़ – पौधों को देखना शुभ संकेत के साथ स्वास्थ्य लाभ के अलावा धन प्राप्ति का भी संकेत देती हैं.
ब्रह्म मुहूर्त में देखें गए सपनें किसी से शेयर नहीं करें :
स्वप्न शास्त्र के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त के समय देखें गए ये सपनें शुभ होते हैं जिनको देखने के बाद मन में सकारात्मक विचार को बनाएं रखें और ऐसे सपनें किसी से भूलकर भी साक्षा नहीं करें जिससे कि इसका फल जल्दी मिल सकें.
उम्मीद है कि आपको स्वप्न शास्त्र से जुड़ा हुआ यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजन और दोस्तों में बीच शेयर करें और ऐसे ही स्वप्न शास्त्र से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) ब्रह्म मुहूर्त में सपनें में भारी बारिश को देखना क्या संकेत देती हैं ?
जीवन के दुःखों से छुटकारा मिलने का.
2) ब्रह्म मुहूर्त में सपनें में हरियाली को देखना क्या संकेत देती हैं ?
धन प्राप्ति का संकेत.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


