Pradeep Mishra | हरियाणा की पवित्र भूमि करनाल में होने जा रही है अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्राजी सीहोर वाले के पावन सानिध्य में सात दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा का भव्य और दिव्य आयोजन 17 से 23 मई 2026 को किया जाएगा और इस कथा को सफल बनाने के लिए आयोजक और समिति की ओर से युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है क्योंकि गुरुदेव की कथा जहां पर भी होती हैं भक्तों का जनसैलाब इतनी उमड़ती है कि जैसे महाकुंभ का मेला लगा हो.
आपको बता दें कि हरियाणा करनाल में भगवान शिव के कई प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिर है जिनमें पुराना सराफा बाजार स्थित श्री सनातन धर्म शिव मंदिर ऊंचे मंदिरों में से एक है जो कि लगभग 125 फीट की ऊंचाई वाला है और इस सिद्ध पीठ मंदिर में भगवान शिव की अष्ट धातु की स्वर्ण की मूर्ति है जिसमें भगवान शिव की तीसरे नेत्र में हीरा जड़ा है इसके अलावा झारखंडी शिव मंदिर हैं जो कि महाभारत काल से जुड़ा हुआ है जिसके बारे में कहा जाता है कि यहां महाभारत युद्ध से पहले पांडवों ने कौरवों पर विजय प्राप्त करने के लिए अपने – अपने अस्त्र और शस्त्र की पूजा किया था.
जानते हैं करनाल में होने वाली कथा के बारे में विस्तार से :
परम् पूज्य पंडित प्रदीप मिश्राजी के पावन सानिध्य और मुखारविंद से श्री शिवमहापुराण कथा का भव्य और दिव्य आयोजन 17 मई से 23 मई 2026 को दोपहर 01 बजे से शाम 04 बजे तक नयी अनाज मंडी, धरौंदा, करनाल (हरियाणा) में किया जाएगा. यह कथा श्री कैलाशी सेवा समिति फाउंडेशन पानीपत के तत्वावधान से किया जाएगा जिसके मुख्य आयोजक अखंड ब्रह्म ऋषि श्री श्री 108 स्वामी सर्वेश्वरनंद सरस्वती महाराज है. इस कथा के बारे में समिति अध्यक्ष ने बताया कि गुरुदेव के द्वारा यह कथा पुरुषोत्तम मास में होगी जिसकी विशेष महत्ता है एवं इस कथा की भव्य कलश यात्रा कथा से एक दिन पूर्व यानि कि 16 मई को निकाली जाएगी जिसमें सभी शिव भक्त सम्मिलित हो सकते हैं और इस कथा को सफल बनाने के लिए बेहतर व्यवस्था किया जा रहा है जिसमें कथा श्रवण करने आने वाले शिव भक्तों के भोजन, प्रसादी और जल की व्यवस्था के साथ ही बाहर से आने वाले शिव भक्तों की रहने की उचित व्यवस्था कथा पंडाल पर ही किया जा रहा है जिससे कि किसी भी शिवभक्तों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत का सामना करना नहीं पड़े.
| कथा | श्री शिव महापुराण कथा |
| कथा वाचक | श्री पंडित प्रदीप मिश्रा जी |
| कथा की तिथि | 17 मई से 23 मई 2026 तक |
| कथा का समय | दोपहर 01 बजे से 04 बजे |
| कथा का स्थान | नयी अनाज मंडी, धरौंदा, करनाल (हरियाणा) |
जानते हैं कथा स्थल कैसे पहुंचे :
कथा स्थल नयी अनाज मंडी, धरोडा, करनाल (हरियाणा) अपनी सुविधानुसार पहुंच सकते हैं वैसे कथा स्थल से सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन धरौंडा है जहां से कथा स्थल की दूरी मात्र 500 मीटर हैं इसके साथ ही पानीपत जंक्शन और करनाल जंक्शन से भी कथा स्थल पहुंच सकते हैं तो वहीं दिल्ली से कथा स्थल की दूरी मात्र 127 km है लेकिन अगर आप सड़कमार्ग से आना चाहते हैं तो आप महाराणा प्रताप बस स्टैंड धरौंडा आ सकते हैं जहां से कथा स्थल पहुंचने में मात्र 10 मिनट लगेगा.
तो चलिए पुरुषोत्तम मास में होने वाली करनाल की शिव महापुराण कथा में शामिल होकर और भगवान शिव के सिद्ध पीठ के दर्शन करके अपने जीवन को सफल और सार्थक बनाएं.
उम्मीद है कि आपको सनातन समाचार से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें जिससे कि उन्हें भी इस कथा के बारे में जानकारी मिल सकें और वह भी इस कथा में शामिल होकर अपने जीवन को सार्थक बना सकें एवं ऐसे ही सनातन समाचार से जुड़े अन्य लेख को के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


