Swapna Shastra | सपने हमारी सोच और भावनाओं का दर्पण होता हैं जो कि जीवन से जुड़े गहरे संकेत को देते हैं. जीवन में कभी न कभी हर कोई ऐसे सपनें देखते हैं जो कि हमारे रोजमर्रा जीवन या फिर भावनात्मक स्थिति को बतलाता है और इन्हीं में एक है सपने में कपड़े धोना. सपने में कपड़े धोना जीवन में सफाई और सुधार का प्रतीक होने के साथ ही यह जीवन में साफ – सफाई, नई शुरुआत और मानसिक शांति का भी संकेत देती है तो वहीं स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में कपड़े धोने का सपना अलग – अलग परिस्थितिओं में शुभ और अशुभ संकेत की ओर इशारा करती है.
सपने मे खुद को कपड़े धोते हुए देखना क्या संकेत देती हैं :
1) सपने में साफ कपड़े को धोते हुए देखना :
सपनें में खुद को साफ कपड़े को धोते हुए देखना शुभ संकेत की ओर इशारा करती है तो वहीं स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में खुद को कपड़े धोते हुए देखने का मतलब है कि आपका आने वाला समय बेहतर होने के साथ ही आपका कोई रुका हुआ कार्य भी पूर्ण होंगे.
2) सपने में गंदे कपड़े को धोते हुए देखना :
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में खुद को गंदे कपड़े को धोते हुए देखना सकारात्मक और शुभ संकेत की ओर इशारा करता है कि आप किसी बड़ी समस्या से बाहर निकलने के साथ ही आप जीवन में एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं.
3) सपने में कपड़े को रात्रि में धोते हुए देखना :
सपने में कपड़े को रात्रि में धोते हुए देखना अशुभ संकेत की ओर इशारा करती है तो वहीं स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में कपड़े को रात्रि में धोते हुए देखना गुप्त दुश्मनो या फिर गुप्त चिंता के बढ़ने का प्रतीक होता है इसलिए इस तरह के सपने आएं तो थोड़ा सतर्क हो जाएं.
4) सपने में किसी दूसरे के कपड़े को धोते हुए देखना :
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में खुद को किसी दूसरे के कपड़े को धोते हुए देखना बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है कि दूसरों की मदद से आपको समस्याओं का निवारण मिलने के साथ ही आपको आगे बढ़ने का भी संकेत देती हैं.
5) सपनें में गंदे पानी से कपड़े को धोते हुए देखना :
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में खुद को गंदे पानी से कपड़े धोते हुए देखना बहुत ही अशुभ संकेत माना जाता है और इस तरह के सपने को देखना बीमारी, बदनामी और धन हानि का संकेत दिया करती हैं.
6) सपने में कपड़े धोते हुए फट जाने को देखना :
सपने में कपड़े धोते हुए फट जाने को देखना अशुभ संकेत की ओर इशारा करती है तो वहीं स्वप्न शास्त्र के अनुसार धोते हुए कपड़े फटने का सपना रिश्तों में कड़वाहट या फिर अपने किसी रिश्तों से धोखा मिलने का संकेत देती हैं.
7) सपने में कपड़े को नदी में धोते हुए देखना :
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में किसी नदी या फिर तालाब में खुद को कपड़े धोते हुए देखना शुभ संकेत के अलावा आध्यात्मिक शुद्धि होने का भी संकेत देती है और इस तरह के सपने देखने का मतलब है कि नौकरी में पदोन्नति मिलने और व्यवसाय में भी धन लाभ होने का संकेत देती हैं.
उम्मीद है कि आपको स्वप्न शास्त्र से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही स्वप्न शास्त्र से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) सपने में गंदे पानी से कपड़े धोना क्या संकेत देती है ?
बीमारी, बदनामी और धन हानि का.
2) सपने में खुद को साफ कपड़े को धोते हुए देखना क्या संकेत देती हैं ?
भविष्य बेहतर होने के अलावा कार्य पूर्ण होने का संकेत.
3) सपने में कपड़े धोते हुए फट जाना क्या संकेत देती है ?
रिश्तों में कड़वाहट और रिश्तों में धोखा मिलने का.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


