Vidur Niti | महात्मा विदुर महाभारत समय एक ऐसे महान विद्वान थे जो कि ज्ञान, नीति और बुद्धिमत्ता के प्रतीक थे. महात्मा विदुर ने विदुर नीति के माध्यम से जीवन से जुड़े हर पहलू के बारे में बताया था और महाभारत का एक महत्वपूर्ण अंग है विदुर नीति जिसमें विदुर ने राजा, मंत्री और सामान्य मनुष्य के लिए जीवन जीने के आसान और असरदार नियमों वर्णित किया गया हैं और यह नियम वर्तमान समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितना महाभारत काल में थे. विदुर नीति कहती है कि कुछ विशेष आदतें को जीवन में अपनाने से मनुष्य कभी भी असफल नहीं हो सकता है.
जानते हैं उन महत्वपूर्ण आदतें जो कि जीवन में सफलता दिलाएगी :
1) विद्या और बुद्धि का संतुलन होना :
विदुर नीति कहती है कि विद्या बुद्धि का पालन करें और बुद्धि विद्या का पालन करें. जो मनुष्य ज्ञान को प्राप्त करने के बाद भी शिष्टाचार का अनुसरण करता हैं और मर्यादा का उल्लंघन नहीं करता है वहीं सच्ची सफलता का प्राप्त करता हैं. केवल किताबी ज्ञान काफी नहीं है उसे व्यवहार में लाना भी आवश्यक हैं.
2) स्थिर और शांत चित्त :
विदुर नीति कहती है कि जो प्रशंसा मिलने पर उत्साहित ना हो और अपमान पर टूट ना जाएं और जिसका मन गंगाजी के कुंड के समान शांत रहें वही सच्ची सफलता का अधिकारी है इसके अलावा भावनाओं पर नियंत्रण रखना भी जीवन की सबसे बड़ी ताकत हैं.
3) घमंड से मुक्ति :
विदुर नीति के अनुसार जिस व्यक्ति के पास बहुत धन, विद्या और ऐश्वर्य होने के बाद भी उसके मन में घमंड नहीं आता हैं वही सच्चा महान और विद्वान इंसान कहलाता हैं क्योंकि घमंड सफलता का सबसे बड़ा शत्रु है और विनम्र रहने वाला मनुष्य ही सदैव आगे बढ़ता है.
4) प्रभावशाली और स्पष्ट वाणी :
विदुर नीति कहती है कि जो मनुष्य अपनी बात स्पष्ट रूप से रख सकता है, तर्क में निपुण होता हैं और जो किसी भी ग्रंथ या फिर विषय का तात्पर्य आसानी से जल्दी समझ सकता हैं वह ही महान बनता हैं क्योंकि अच्छी वाणी ही मनुष्य को दूसरों से अलग करती हैं, चाहे नौकरी हो या व्यापार सही और प्रभावशाली बोलने की क्षमता ही मनुष्य को सफलता दिलाती हैं.
5) निश्चय और अनुशासन :
विदुर नीति कहती है कि जो मनुष्य पहले अच्छे से सोच – समझकर निर्णय लेने के बाद फिर कार्य शुरू करता हैं ना वो बीच में रुकता है और समय का सदैव सदुपयोग करता है वह ही निश्चित रूप से सफल होता हैं क्योंकि चित्त पर नियंत्रण रखना भी अनुशासन आदत का एक अहम हिस्सा हैं.
उम्मीद है कि आपको विदुर नीति से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही विदुर नीति से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) महात्मा विदुर किनके मंत्री थे.
धृतराष्ट्र.
2) महात्मा विदुर किनके प्रतीक कहलाते हैं ?
ज्ञान, नीति और बुद्धिमत्ता के.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


