Vastu rules of planting Aparajita plant | वास्तु शास्त्र में ऐसे बहुत पौधें होते हैं जो कि घर में शांति, समृद्धि के साथ घर में खुशहाली लाता हैं और इन्हीं में एक पौधा है “अपराजिता” जिससे शास्त्रों में देवी दुर्गा का अवतार माना गया हैं तो वहीं अपराजिता फूल जो कि दिखने में खूबसूरत होने के साथ यह बहुत पवित्र होता हैं जिसको विशेष रूप से मां लक्ष्मी, विष्णुजी और शनिदेव की पूजा में इस्तेमाल करना फलदायक होता हैं. अपराजिता का फूल मुख्य रूप से दो तरह के होते हैं एक गहरे नीले रंग का और दूसरा सफेद रंग का और कहा जाता है कि इस चमत्कारी फूल के पौधें को घर में लगाने से जीवन में उन्नति मिलने के साथ ही घर में सुख – समृद्धि भी बनी रहती है लेकिन वास्तु शास्त्र में अपराजिता को लगाने के विशेष नियमों और दिशाओं को बताया गया है जिससे कि शुभ परिणाम की प्राप्ति होती हैं.
जानते है वास्तु के अनुसार अपराजिता पौधें को लगाने के नियम को :
1) अपराजिता पौधें को लगाने की सही दिशा :
वास्तु शास्त्र के अनुसार अपराजिता पौधें को घर के उत्तर -पूर्व दिशा यानि कि ईशान कोण में लगाना शुभ होता हैं क्योंकि यह दिशा देवी – देवताओं की दिशा कहलाती हैं और इस दिशा में अपराजिता पौधें को लगाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने के साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के अलावा घर में सुख – समृद्धि और शांति में वृद्धि करता हैं.
2) अपराजिता पौधें को लगाने की गलत दिशा :
वास्तु शास्त्र के अनुसार अपराजिता पौधें को कभी भी भूलकर भी दक्षिण – पश्चिम (नैऋत्य) दिशा में नहीं लगाना चाहिए क्योंकि यह दिशा नकारात्मक ऊर्जा से जुड़े होने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का कार्य करती हैं जिससे कि घर से सुख – शांति दूर होने के साथ ही जीवन में कई तरह की समस्याओं का आगमन भी होने लगता हैं.
3) अपराजिता पौधें को लगाने का शुभ दिन :
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में अपराजिता पौधें को गुरुवार या फिर शुक्रवार को लगाना शुभ माना जाता है क्योंकि भगवान विष्णु को अपराजिता का फूल अति प्रिय हैं और हिंदू धर्म के अनुसार गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है तो वहीं मां लक्ष्मी की पूजा में इस फूल को अर्पित करने का विशेष महत्व होता है और शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता है, ऐसे में इन दिनों को अपराजिता पौधें को घर में लगाने से जीवन में सुख – समृद्धि बनी रहती हैं.
जानते हैं अपराजिता पौधें को लगाने के फायदे को :
1) शनि दोष से मुक्ति :
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है और ऐसे में शनिवार के दिन अपराजिता का फूल शनिदेव को अर्पित करने से शनि दोष से बचा जा सकता है.
2) धन लाभ :
अपराजिता पौधें को घर में लगाने से घर में धन की तंगी दूर होने के साथ धन लाभ का योग बनता है जिससे कि घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती हैं.
3) सकारात्मक ऊर्जा का संचार :
वास्तु शास्त्र के अनुसार अपराजिता पौधें को घर में लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती हैं जिससे कि घर का वातावरण खुशनुमा और समृद्ध बनती हैं.
4) करियर में तरक्की :
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में अपराजिता पौधें लगाने से करियर से जुड़ी हर तरह की समस्या से छुटकारा मिलने के साथ ही करियर में तरक्की भी मिलती हैं.
5) धन और सुख – समृद्धि में वृद्धि :
वास्तु शास्त्र के अनुसार अपराजिता का पौधा घर में लगाने से यह धन की कमी दूर करने के साथ है सुख – समृद्धि में वृद्धि करता हैं जिससे कि घर का वातावरण शांति और सकारात्मक रहता हैं.
6) शुभ फल की प्राप्ति :
वास्तु शास्त्र में अपराजिता पौधें का विशेष महत्व होता हैं तो वहीं धार्मिक मान्यतानुसार भगवान विष्णु, भगवान शिव, दुर्गा मां और लक्ष्मी मां के अलावा शनिदेव की पूजा में अपराजिता के फूलों को अर्पित करने से विशेष फलों की प्राप्ति होने के साथ घर परिवार के सदस्यों पर देवी देवताओं की कृपा बनी रहती है.
उम्मीद है कि आपको वास्तु शास्त्र से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही वास्तु शास्त्र से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) शास्त्रों के अनुसार अपराजिता का पौधा किसका अवतार माना जाता है ?
दुर्गा मां.
2) अपराजिता पौधें को घर की किस दिशा में लगाना चाहिए ?
उत्तर – पूर्व दिशा (ईशान कोण).
3) घर में अपराजिता पौधें को किस दिन लगाना शुभ होता है ?
गुरुवार या शुक्रवार.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


