Samidha Bandal | ज्योतिष शास्त्र के अनुसार समिधा बंडल में नौ अलग – अलग पवित्र लकड़ी होती है जो कि नौ ग्रहों का प्रतिनिधित्व करता हैं. मान्यता है कि समिधा बंडल केवल एक ग्रह के लिए जबकि सभी ग्रहों को शांत करने के साथ ही सभी ग्रहों की प्रसन्नता के लिए हवन में उपयोग किया जाता है जिससे कि सभी ग्रहों का संतुलन बना रहे. कहा जाता है कि अगर किस्मत साथ नहीं दे रहा हो तो इन ग्रहों को प्रतिनिधित्व करने वाले लकड़ी के पौधें को घर की सही दिशा में लगाएं जाएं तो यह पौधें किस्मत का ताला खोलने के साथ ही जीवन में सुख -शांति भी लाता हैं.
जानते हैं नवग्रह हवन में किस ग्रह के लिए कौन सी लकड़ी का उपयोग किया जाता है :
1) सूर्य (Sun) ग्रह :
सूर्य को ग्रहों का राजा और मान – सम्मान का प्रतीक माना जाता है और इस ग्रह के लिए मदार (आक) की लकड़ी का उपयोग नवग्रह हवन में किया जाता है. मान्यता है कि आत्मविश्वास में वृद्धि और सूर्य की स्थिति मजबूत करने के लिए मदार के पौधें की पूजन करना श्रेष्ठ होता हैं लेकिन रविवार के दिन इस पौधें का पूजन विशेष रूप से करना चाहिए जिससे कि पद – प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होती हैं.
2) चंद्रमा (Moon) ग्रह :
चंद्रमा ग्रह मन का प्रतिनिधित्व करता है और मानसिक शांति एवं तनाव से मुक्ति पाने के साथ ही भावनात्मक स्थिरता के लिए चंद्रमा के असर को संतुलित करना आवश्यक होता हैं जिसके लिए पलाश की लकड़ी का उपयोग नवग्रह हवन में किया जाता है. माना जाता है कि पलाश के पौधे की देखभाल करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होने के साथ ही पारिवारिक संबंधों में मधुरता भी आती हैं.
3) मंगल (Mars) ग्रह :
मंगल ग्रह ऊर्जा, बल और भूमि का स्वामी माना जाता है और मंगल ग्रह के लिए खैर की लकड़ी का उपयोग नवग्रह हवन में किया जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर स्वभाव में उग्रता ज्यादा हो या फिर संपत्ति से जुड़े विवाद का सामना करना पड़ रहा हो तो मंगल के दोषों से मुक्ति पाने के लिए खैर के पौधें को सही दिशा में लगाना चाहिए क्योंकि इस पौधें के रोपण से मनुष्य के भीतर बल में वृद्धि होती हैं.
4) बुध (Mercury) ग्रह :
बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहे जाने के साथ यह बुद्धि, वाणी, संचार और तर्क क्षमता का कारक माना जाता है और नवग्रह हवन में बुध ग्रह के लिए अपामार्ग की लकड़ी का उपयोग किया जाता है. मान्यता है कि विद्यार्थियों और व्यापार से जुड़े व्यक्ति के लिए अपामार्ग का पौधा अत्यंत शुभ होता हैं क्योंकि यह पौधा निर्णय लेने की क्षमता और बुध ग्रह को अनुकूल करने में सहायक होता है.
5) बृहस्पति (Jupiter) ग्रह :
बृहस्पति को ज्ञान, सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है और इस ग्रह के लिए पीपल की लकड़ी का उपयोग नवग्रह हवन में किया जाता है जिससे कि आर्थिक स्थिरता और वैवाहिक सुख को प्राप्त करने के साथ ही इस ग्रह के शुभ प्रभाव को भी प्राप्त किया जा सके. मान्यता है कि बृहस्पतिवार के दिन पीपल वृक्ष की पूजा करने से गरीबी दूर होती हैं.
6) शुक्र (Venus) ग्रह :
शुक्र ग्रह भौतिक सुख – सुविधाओं, सौंदर्य और कला का कारक माना जाता है और इस ग्रह की स्थिति मजबूत करने के लिए नवग्रह हवन में गूलर की लकड़ी का उपयोग किया जाता हैं. कहा जाता है कि अगर जीवन में ऐश्वर्य की कमी हो या फिर वैवाहिक जीवन में कलह – क्लेश रहे तो गुलर के पौधें की देखभाल करना फलदायक सिद्ध होता है क्योंकि इससे शुक्र ग्रह बलवान होने के साथ ही जीवन में सुख – साधनों में वृद्धि भी होती हैं.
7) शनि (Saturn) ग्रह :
शनि ग्रह कर्मफल, धैर्य, अनुशासन और कड़ी मेहनत का प्रतीक माने जाने के साथ ही इसे न्याय का देवता भी कहा जाता हैं. शनि की कृपा प्राप्त करने के लिए नवग्रह हवन में शमी की लकड़ी का उपयोग किया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि शनिवार की शाम शमी पौधें के नीचे दीपक जलाने से कार्यों में आ रही रुकावट दूर होने के साथ ही शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के दौरान होने वाली परेशानियों को कम किया जा सकता हैं.
8) राहु (Rahu) ग्रह :
राहु भ्रम और आकस्मिक संकटों का कारक होता हैं. राहु के नकारात्मक प्रभावों को नियंत्रित करने के लिए नवग्रह हवन में चंदन की लकड़ी का उपयोग किया जाता है. मान्यता है कि चंदन की शीतलता राहु की उग्रता को शांत करने में सहायता करती है जिससे कि साधक को मानसिक शांति मिलती हैं.
9) केतु (Ketu) ग्रह :
केतु मोक्ष और मानसिक अंतर्द्वंद्व का प्रतीक माना जाता है. केतु ग्रह की शांति और शुभ फल की प्राप्ति के लिए नवग्रह हवन में अश्वगंधा की लकड़ी का उपयोग किया जाता है. कहा जाता है कि अश्वगंधा पौधे की देखभाल और सेवा करने से स्वास्थ्य बेहतर होने के साथ ही मानसिक भ्रम की स्थिति भी दूर होती हैं.
उम्मीद है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही धर्म से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) शुक्र ग्रह के लिए नवग्रह हवन में किस लकड़ी उपयोग किया जाता है ?
गुलर.
2) ग्रहों का राजकुमार किस ग्रह को कहा जाता है ?
बुध ग्रह.
3) पलाश की लकड़ी किस ग्रह के हवन में किया जाता हैं ?
चंद्रमा.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.

