Vastu rules for planting Aloe Vera | एलोवेरा का पौधा, जो कि अपनी सुंदरता और औषधीय गुणों के कारण जाना जाता है, वहीं वास्तु शास्त्र में एलोवेरा पौधे को सिर्फ एक पौधा नहीं, बल्कि घर की ऊर्जा को बदलने वाला एक शक्तिशाली रक्षक कहा जाता है. मान्यता है कि एलोवेरा को घर में लगाने से वास्तु दोष से मुक्ति मिलने के साथ ही घर में सदैव मां लक्ष्मी का वास होता हैं जिससे कि घर के सदस्यों को कभी भी धन, वैभव और सुख – समृद्धि की कमी नहीं होती है लेकिन अगर एलोवेरा पौधें को गलत दिशा में लगाया जाए तो यह उन्नति में बाधा के साथ मानसिक अशांति का कारण भी बन सकती हैं.
वास्तु के अनुसार एलोवेरा पौधें को घर में लगाने के नियम :
1) एलोवेरा पौधें को घर में लगाने की सही दिशा :
पूर्व दिशा :
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में एलोवेरा पौधें को पूर्व दिशा में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस दिशा में एलोवेरा पौधें को घर में लगाने से घर में सदैव मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहने के साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होने के अलावा घर में धन – संपदा और खुशहाली में वृद्धि होती हैं.
पश्चिम दिशा :
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की पश्चिम दिशा में एलोवेरा पौधें को लगाया जा सकता है. मान्यता है कि इस दिशा में ऐलोवेरा पौधें को लगाने से जीवन में सफलता और धन लाभ में बढ़ोत्तरी भी होती हैं.
2) ऐलोवेरा पौधें को घर में लगाने की गलत दिशा :
उत्तर – पश्चिम दिशा :
वास्तु शास्त्र में उत्तर – पश्चिम दिशा को वायु तत्व की दिशा मानी जाती है और ऐसे में घर की इस दिशा में एलोवेरा पौधें को लगाने से यह दुर्भाग्य को आकर्षित करता है और इससे घर में सही संतुलन नहीं होने से घर के सदस्यों की मानसिक शांति में बाधक पड़ सकती हैं.
दक्षिण दिशा या दक्षिण – पश्चिम दिशा :
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण दिशा में एलोवेरा पौधें को लगाने से नकारात्मक ऊर्जा के संचार में वृद्धि होती हैं तो वहीं घर की दक्षिण – पश्चिम दिशा में लगाने से रिश्तों में कड़वाहट का कारण बनती है क्योंकि यह दिशा अग्नि तत्व की दिशा कहलाती है इसलिए भूलकर भी घर की इन दिशाओं में एलोवेरा पौधें को नहीं लगाना चाहिए.
3) टूटे – फूटे गमले में नहीं लगाना चाहिए :
घर में एलोवेरा पौधें को सदैव नए और मजबूत गमले में ही लगाना चाहिए क्योंकि वास्तु के अनुसार टूटे – फूटे गमले में इसको लगाने से वास्तु दोष पैदा होता हैं इसलिए अगर एलोवेरा पौधें का गमला क्षतिग्रस्त हो गया है तो फौरन बदल दें जिससे कि सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे.
4) धूप का विशेष रूप से ध्यान रखना :
एलोवेरा पौधें को ऐसी जगह लगाएं या फिर इसके गमले को ऐसी जगह रखें जहां इसे पर्याप्त रूप से सूरज की रोशनी मिलें क्योंकि छांव में रखने से पौधें मुरझाने की संभावना हो सकती हैं और वास्तु शास्त्र के अनुसार सूखा पौधा अशुभ माना जाता हैं.
वास्तु के अनुसार घर में एलोवेरा पौधें को लगाने के फायदे :
1) सकारात्मक ऊर्जा का संचार में वृद्धि :
एलोवेरा पौधें घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मक ऊर्जा का संचार में वृद्धि करती हैं.
2) बुरी नजर से बचाव :
घर के बच्चों को अक्सर नजर लगती हो तो घर के मुख्य द्वार के दाहिनी ओर एलोवेरा पौधें को लगाना चाहिए क्योंकि धार्मिक मान्यता के अनुसार यह पौधा बुरी नजर से बचाव करने में सहायक होता हैं.
3) औषधीय गुणों से भरपूर होना :
एलोवेरा पौधे की पत्तियों का जेल त्वचा की जलन, चोट और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है.
4) आर्थिक उन्नति :
वास्तु के अनुसार एलोवेरा पौधें को सही दिशा में लगाने से घर में धन का आगमन होने के साथ ही व्यवसाय तरक्कीऔर नौकरी में पदोन्नति मिलती हैं.
5) मानसिक शांति :
एलोवेरा का पौधें की हरी – भरी पत्तियां मन को शांत रखने के साथ ही यह तनाव को कम करने में सहायक होता हैं.
उम्मीद है कि आपको वास्तु शास्त्र से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही वास्तु शास्त्र से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) एलोवेरा पौधें को घर की किस दिशा में लगाना चाहिए ?
पूर्व दिशा या फिर पश्चिम दिशा.
2) एलोवेरा पौधें को घर की किस दिशा में नहीं लगाना चाहिए ?
उत्तर – पश्चिम दिशा, दक्षिण दिशा या फिर दक्षिण – पश्चिम दिशा.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


