Pradeep Mishra | उत्तर प्रदेश की पावन धरा ऊँचाहार, रायबरेली में होने जा रही है अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्राजी सीहोर वाले के मुखारविंद और पावन सानिध्य में सात दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा का भव्य और दिव्य आयोजन 11 सितंबर से 17 सितंबर 2026 को किया जाएगा. उत्तर प्रदेश ऊंचाहार में पहली बार हो रही इस कथा को लेकर शिव भक्तों में बहुत ही जोश और उत्साह है और उम्मीद जताई जा रही है कि इस कथा में देशभर से लाखों शिव भक्तों और श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है इसके लिए श्रद्धालुओं के आवागमन को सरल बनाने के लिए ऊँचाहार में रेल्वे और सड़क मार्ग पर विशेष व्यवस्था किया गया है.
आपको बता दें कि ऊंचाहार उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले का एक प्रसिद्ध शहर है जो कि कई प्रसिद्ध और प्राचीन शिव मंदिर से जाना जाता हैं जिनमें प्राचीन महादेवन गुप्तेश्वर धाम मंदिर और रोहनिया ब्लॉक के हमीदपुर बडागांव में स्थित गौरी शंकर धाम (शिवालय) प्रमुख आस्था का केंद्र है जिसमें रोहनिया ब्लॉक में स्थित गौरी शंकर धाम एक प्रसिद्ध सिद्ध पीठ मंदिर हैं जहां हर साल महाशिवरात्रि और सावन में महीने में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के भीड़ उमड़ती है और इसके बारे में मान्यता है कि इस धाम के दर्शन और यहां रुद्राभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
जानते हैं ऊंचाहार में होने वाले श्री शिवमहापुराण कथा के बारे में :
अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्राजी सीहोर वाले के मुखारविंद और पावन सानिध्य में श्री शिवमहापुराण कथा का ऐतिहासिक और भक्तिमय आयोजन 11 सितंबर 2026 से 17 सितंबर 2026 को बाबूगंज (टोल प्लाजा के पास) रायबरेली, ऊंचाहार (उत्तर प्रदेश) में दोपहर 02 बजे से शाम के 05 बजे तक किया जाएगा. ऊंचाहार में होने वाली इस कथा के मुख्य आयोजक कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय जी है और उन्होंने इस कथा के बारे में बताया कि कथा स्थल लगभग 100 बीघे भूमि को समतल करके बनाया जा रहा है. श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक जर्मन हैंकर और पंडाल का निर्माण चल रहा हैं और यह व्यवस्था मौसम की स्थिति और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखकर किया जा रहा है इसके अलावा कथा – स्थल पर दूर – दराज से आने वाले भक्तों के लिए विशाल अन्नक्षेत्र, भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी किया जा रहा हैं. मनोज पांडेय जी ने इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के कई प्रमुख मंत्रियों विशेषकर प्रदेश के मुख्यमंत्री और ऋषियों, साधु – संतों और न्यायपालिका से जुड़ी प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किया गया हैं.
| कथा | श्री शिव महापुराण कथा |
| कथा वाचक | श्री पंडित प्रदीप मिश्रा जी |
| कथा की तिथि | 11 सितंबर 2026 से 17 सितंबर 2026 |
| कथा का समय | दोपहर 02 बजे से 05 बजे |
| कथा का स्थान | बाबूगंज (टोल प्लाजा के पास) रायबरेली, ऊंचाहार (उत्तर प्रदेश) में |
जानते हैं कथा स्थल कैसे पहुंचे :
कथा स्थल निकट टोल प्लाजा रायबरेली, ऊंचाहार (उत्तर प्रदेश) आप अपनी सुविधानुसार पहुंच सकते है. अगर आप वायुमार्ग से आना चाहते हैं तो आपको प्रयागराज एयरपोर्ट आना पड़ेगा जहां से कथा स्थल की दूरी मात्र 91 किमी है लेकिन अगर आप रेलमार्ग से आना चाहते हैं तो सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन ऊंचाहार जंक्शन पड़ेगा जहां से कथा स्थल की दूरी मात्र 12 किमी है आपको एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन से कथा स्थल आने के लिए वाहन मिल सकते हैं वैसे आप सड़कमार्ग से भी कथा स्थल पहुंच सकते है.
तो चलिए ऊंचाहार की इस कथा में शामिल होकर और गौरी शंकर धाम में शिवालय के दर्शन करके अपने जीवन को सार्थक और सफल बनाएं.
उम्मीद है कि आपको सनातन समाचार से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें जिससे कि उन्हें भी इस कथा की जानकारी मिल सकें और वह भी इस कथा में शामिल होकर अपने जीवन को सार्थक बना सकें एवं ऐसे ही सनातन समाचार से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


