Aja Ekadashi Upay | हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व होता है और इस दिन भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है. साल भर की सभी एकादशियों में अजा एकादशी को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है जो कि भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती हैं. पद्म पुराण में अजा एकादशी के महात्म्य का उल्लेख किया गया हैं कि इस दिन व्रत रखने से साधक को सभी पापों से मुक्ति मिलती हैं तो वहीं इस दिन दान – पुण्य करने को विशेष फलदायक माने जाने के अलावा इस दिन किए गए उपायों से साधक पर भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की कृपा बरसने के साथ सभी दुख दूर होते है और मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं.
अजा एकादशी के दिन के उपाय :
1) जीवन से नकारात्मकता को दूर करने के लिए उपाय :
अजा एकादशी के पावन दिन भगवान विष्णु को गाय के दूध में थोड़ा केसर मिलाकर भोग लगाएं मान्यता है कि इससे नकारात्मकता दूर होने के साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन भी होता हैं.
2) करियर में तरक्की प्राप्त करने के लिए उपाय :
करियर में तरक्की प्राप्त करने के लिए अजा एकादशी के दिन रोटी में घी लगाकर उसमें गुड़ को रखकर गाय को खिलाएं दें. मान्यता है कि यह बहुत ही शुभ माना जाता है, इससे कार्यों की विध्न बाधाएं भी दूर होती हैं.
3) संतान प्राप्ति के लिए उपाय :
अजा एकादशी के दिन सुबह स्नानादि करके पीले रंग का वस्त्र धारण करके भगवान विष्णु की पूजा उपासना करें और इनको पीले फूलों की माला अर्पित करके भगवान विष्णु के मंत्र “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः” का जाप करें मान्यता है कि इस उपाय को करने से दंपत्ति को संतान प्राप्ति के योग बनते हैं.
4) विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के लिए उपाय :
विद्यार्थी वर्ग को अजा एकादशी के दिन सुबह स्नानादि के बाद भगवान विष्णु की मूर्ति को केसर वाले दूध से अभिषेक करके श्रीमद्भागवत कथा का पाठ करना चाहिए मान्यता है कि इससे विद्यार्थी वर्ग को अच्छे परिणाम मिलने के साथ ही सफलता के रास्ते भी आसान बनते हैं.
5) भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए उपाय :
धार्मिक मान्यता है कि अजा एकादशी के दिन शाम को घर के मुख्य द्वार और तुलसी के पौधें के समक्ष घी के दीपक को जलाने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होने के साथ ही साधक की मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं.
6) वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए उपाय :
वैवाहिक जीवन में खुशहाली बने रहे इसके लिए इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को वस्त्र, अन्न, फल, दूध, दही, घी और धन का दान करें माना जाता है कि इससे वैवाहिक जीवन सुखमय भी बना रहता हैं.
उम्मीद है कि आपको अजा एकादशी के उपायों से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही उपायों से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) पंचाग के अनुसार अजा एकादशी कब मनाई जाती हैं ?
भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि.
2) भगवान विष्णु के किस मंत्र जाप से संतान की प्राप्ति होती हैं ?
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः
3) विद्यार्थी वर्ग को अजा एकादशी के दिन किस कथा का पाठ करना चाहिए ?
श्रीमद्भागवत कथा
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.


