Vastu | सुबह की शुरुआत जीवन में सकारात्मकता और नई ऊर्जा का प्रतीक होता है तो वहीं सुबह कुछ विशेष चीजों को देखना बहुत शुभ माना गया हैं और इसे अच्छे दिन की शुरुआत के साथ धन – लाभ का संकेत भी माना जाता हैं. मान्यता है कि दिन की शुरुआत अगर इन चीजों के दर्शन से हो तो जीवन में खुशहाली बनी रहने के साथ ही घर में सुख – समृद्धि का आगमन होता है.
वास्तु के अनुसार सुबह किन चीजों को देखना शुभ माना जाता है :
1) अपनी हथेलियों को देखना :
सुबह उठकर अपनी हथेलियों को देखना बहुत शुभ माना गया है. धार्मिक मान्यता है कि हथेली के आगे भाग में मां लक्ष्मी, मध्य भाग में मां सरस्वती और नीचे के भाग में भगवान विष्णु का वास होता है और ऐसे में सुबह हथेली के दर्शन करने से दिन की शुरुआत अच्छी होने के साथ सकारात्मक बनी रहती हैं.
2) उगते हुए सूर्य को देखना :
हिंदू धर्म में सूर्य को ऊर्जा, प्रकाश और जीवन का प्रतीक माना जाता है तो वहीं धार्मिक मान्यता है कि सुबह उगते हुए सूर्य को देखना और इनको जल अर्पित करने से सूर्य देव का आशीर्वाद मिलता हैं जिससे कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास बनी रहती हैं.
3) गाय को देखना :
हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय और पवित्र माना गया है तो वहीं धार्मिक मान्यता है कि गाय में देवी – देवताओं का वास माना जाता है यही कारण है कि सुबह उठते ही गाय को देखना बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि इससे घर में सुख – समृद्धि बनी रहने के साथ ही दिन की शुरुआत भी अच्छी होती हैं.
4) दूध और दही से भरे बर्तन को देखना :
मान्यता है कि सुबह घर से बाहर निकलते समय रसोई घर में रखें दूध और दही से भरे बर्तन को देखना बहुत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इसको देखना धन लाभ का संकेत होने के साथ यह कार्य सफल होने का भी संकेत देता है.
5) तुलसी के पौधे को देखना :
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधें को अत्यंत पवित्र माना जाता है और इसका संबंध धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु से माना गया हैं. धार्मिक मान्यता है कि सुबह तुलसी पौधें को देखना घर में सुख – शांति और सकारात्मकता को लाता है इसलिए सुबह तुलसी पौधें को देखने के साथ इसकी देखभाल करना चाहिए.
6) जल से भरे कलश को देखना :
हिंदू धर्म में जल से भरे कलश को शुभ माना जाने के साथ यह सुख – समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक भी माना जाता है. मान्यता है कि सुबह उठकर जल से भरे कलश को देखना शुभ माना जाता है और इससे घर में खुशहाली और समृद्धि का आगमन होता है.
उम्मीद है कि आपको वास्तु टिप्स से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही वास्तु टिप्स से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
हमारी हथेली के मध्य भाग में किस देवी का वास होता हैं ?
मां सरस्वती.
तुलसी के पौधें में किनका वास माना जाता है ?
मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु.
उगता सूर्य किसका प्रतीक माना जाता है ?
ऊर्जा, प्रकाश और जीवन.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


