Vastu Tips | वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी गई कुछ विशेष चीजें सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का कार्य करती हैं. कहा जाता है कि घर का वातावरण जब सकारात्मक और संतुलित रहता है तो घर में रहने वाले सदस्यों के जीवन में तरक्की और खुशहाली आने के साथ ही धन – में वृद्धि भी होती हैं यही कारण है कि सफल और अमीर व्यक्ति अपने घर में इन चीजों को सही दिशा में रखा करते हैं.
वस्तु के अनुसार घर की इन दिशाओं में रखें यह चीजें मिलेगी तरक्की और धन में वृद्धि :
1) बहता हुआ जल :
वास्तु शास्त्र के अनुसार बहता हुआ जल जीवन में ऊर्जा, गतिविधि और धन के निरंतर संचार का प्रतीक होता है यही कारण है कि बहते हुए जल को बहुत ही शुभ माना जाता हैं इसलिए घर के मुख्य प्रवेश द्वार के पास या फिर घर के अंदर एक छोटा सा पानी का फव्वारा लगाएं जिससे कि घर के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता रहें लेकिन वास्तु के नियमानुसार फव्वारे को हमेशा उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है क्योंकि यह दिशा धन के देवता कुबेर और जल तत्व से जुड़ी होती हैं. मान्यता है कि उत्तर दिशा में रखा गया जल स्त्रोत नए अवसर, आर्थिक वृद्धि और स्थिरता को आकर्षित करता हैं तो वहीं फव्वारे के जल बाहर की ओर नहीं बल्कि घर के अंदर की ओर बहना चाहिए क्योंकि अंदर की ओर बहता जल घर में धन और अवसर को आने का प्रतीक होता हैं.
2) मनी प्लांट :
वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट (money plant) बहुत ही शुभ पौधा होता हैं क्योंकि यह पौधा घर में धन, सौभाग्य और खुशहाली को आकर्षित करता है तो वहीं मनी प्लांट की हरी – भरी और बढ़ती हुई पत्तियां जीवन में उन्नति, सफलता और सकारात्मकता को बढ़ाती है. मनी प्लांट को वास्तु के नियमानुसार घर के दक्षिण – पूर्व दिशा में रखना चाहिए क्योंकि यह दिशा धन और समृद्धि की दिशा कहलाती हैं तो वहीं भूलकर मनी प्लांट को घर के उत्तर – पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए क्योंकि इससे धन हानि के साथ आर्थिक तंगी जैसे परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
3) चावल :
हिंदू धर्म में चावल का बहुत ही विशेष महत्व होता हैं क्योंकि चावल न केवल अन्न का प्रतीक माना जाता है बल्कि यह देवी अन्नपूर्णा की कृपा के साथ समृद्धि का संकेत भी माना गया है इसलिए चावल को पूजा – अनुष्ठान से लेकर सभी तरह के शुभ कार्यों तक हर जगह में किया जाता है. मान्यता है कि चावल को जहां सम्मान और साफ स्वच्छ तरीके से रखा जाए वहां कभी भी अन्न की कमी नहीं होती हैं.
4) तीन टांगों वाला मेंढक (थ्री – लेग्ड मनी फ्रॉग) :
वास्तु के अनुसार तीन टांगों वाला मेंढक को शुभ होने के साथ इसको धन और समृद्धि को आकर्षित करने वाला प्रतीक होने के अलावा यह घर में आर्थिक अवसर, धन का संचार और बेहतर भाग्य लेकर आता हैं लेकिन तीन टांगों वाला मेंढक को वास्तु के नियमानुसार घर के मुख्य द्वार की तरफ मुंह करके रखना चाहिए.
5) लाफिंग बुद्धा :
वास्तु और फेंगशुई में लाफिंग बुद्धा को खुशहाली, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होता हैं. माना जाता है कि लाफिंग बुद्धा के चेहरे की बड़ी मुस्कान घर में हंसी, खुशहाली और तनाव रहित वातावरण लेकर आता है और इसको घर में रखने से मन प्रसन्न रहने के साथ परिवार के सदस्यों के बीच स्नेह भी बढ़ता है लेकिन लाफिंग बुद्धा को वास्तु के नियमानुसार घर के मुख्य प्रवेश द्वार की ओर मुंह करके रखना चाहिए तभी इसका लाभ मिल सकता हैं.
उम्मीद है कि आपको वास्तु टिप्स से जुड़ा हुआ यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजन और दोस्तों में बीच शेयर करें और ऐसे ही वास्तु टिप्स जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) वास्तु के अनुसार फव्वारे को घर की किस दिशा में रखना चाहिए ?
उत्तर दिशा.
2) वास्तु में लाफिंग बुद्धा किसका प्रतीक माना जाता है ?
खुशी, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा.
3) वास्तु के अनुसार तीन टांगों वाला मेंढक को घर की किस दिशा में रखना चाहिए ?
घर के मुख्य द्वार की तरफ.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.

