Vastu | वास्तु के अनुसार घर में सात (7) दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर को लगाना शुभ माना जाता है क्योंकि दौड़ते हुए घोड़े सफलता, प्रगति और ताकत का प्रतीक होता हैं. मान्यता है कि घर में सात दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर को लगाने से घर में न केवल सुख – समृद्धि का आगमन होने के साथ ही लक्ष्मी का वास होने के अलावा यह घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सात दौड़ते हुए घोड़े को लगाते समय कुछ विशेष नियमों का पालन करना चाहिए जिससे कि जीवन में सुख – समृद्धि आने के साथ घर में धन आगमन के राह भी खुलते हैं.
जानते हैं क्या है सात (7) की संख्या और घोड़े का महत्व :
हिंदू धर्म, अंक ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में सात अंक को अत्यंत शुभ माना जाता है जैसे कि सप्त ऋषि, सप्तपुरी, इंद्रभनुष के सात रंग और सात फेरे और यह सभी बहुत ही शुभ माने जाते हैं और इसी आधार पर सात दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर को लगाना बहुत महत्वपूर्ण होता हैं. कहा जाता है कि दौड़ते हुए घोड़े जीवन में कभी न रुकने वाली सफलता का प्रतीक होता हैं जिसमें घोड़े सौर ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करने के साथ ही यह सूर्य के रथ से भी जुड़े होने का प्रतीक होता हैं.
जानते हैं घर में सात दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर को लगाने की सही दिशा :
1) उत्तर दिशा :
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सात दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर को घर के उत्तर दिशा में लगाना चाहिए. मान्यता है कि उत्तर दिशा में सात दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगाने से धन लाभ के योग बनने के साथ ही घर में सुख – समृद्धि बनी रहती हैं तो वहीं व्यवसाय में भी उन्नति मिलने के साथ ही फालतू खर्चों में भी कमी होने लगती हैं.
2) पूर्व दिशा :
मान्यता है कि घर में सात दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर को पूर्व दिशा में लगाना फलदायक होता है क्योंकि इससे सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के साथ ही मान – सम्मान में वृद्धि होने के अलावा करियर में सफलता मिलती हैं और जीवन से नकारात्मकता भी दूर होती हैं.
3) दक्षिण दिशा :
वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण दिशा सफलता का प्रतिनिधित्व करती है तो ऐसे में दक्षिण दिशा में सात दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगाने से सफलता और प्रसिद्ध की प्राप्ति होती हैं.
जानते हैं सात दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर को किस स्थान पर लगाना शुभ होता हैं :
वास्तु शास्त्र के अनुसार सात दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर को लिविंग रूम यानि कि ड्राइंग रूम में लगाना शुभ माना जाता है मान्यता है कि यहां पर तस्वीर को लगाने से घर में धन आगमन के द्वार खुलने के साथ परिवार के बीच सुख – शांति का वातावरण बने रहने से जीवन में सुख – समृद्धि बनी रहती है.
जानते सात दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर को किस स्थान पर लगाना अशुभ होता हैं :
वास्तु शास्त्र के अनुसार सात दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर को भूलकर भी बाथरूम के पास नहीं लगाना चाहिए क्योंकि इससे अशुभ फल की प्राप्ति होती हैं इसके अलावा बेडरूम, किचन और पूजा घर के साथ – साथ घर की उस दीवार में जो बंद हो और उसके आगे निकासी मार्ग नहीं हो तो वहां भी इस तस्वीर को नहीं लगाना चाहिए क्योंकि गलत स्थान पर सात दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
जानते हैं घर में सात दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर को लगाने के नियमों को :
1) सात दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर में घोड़े का मुख घर के अंदर होना चाहिए. मान्यता है कि घोड़े का मुख घर के अंदर होने से सफलता और धन घर के अंदर प्रवेश करती हैं.
2) सात दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर को खरीदते समय ध्यान रखना चाहिए कि पीछे का बैकग्राउंड उगते हुए सूरज का हो, क्योंकि इस तरह की तस्वीर को घर में लगाना शुभ होता हैं तो वहीं तस्वीर में घोड़े को पानी या कीचड़ में दौड़ते हुए दिखना अशुभ होता हैं.
3) सात दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर में घोड़े आक्रमक या फिर डरावने जैसे नहीं दिखने चाहिए बल्कि घोड़े के मुख पर प्रसन्नता और शांतिपूर्ण का भाव होने चाहिए.
4) सात दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर में इस बात का विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए कि सभी घोड़े बिना लगाम के स्वतंत्र रूप से नजर आ रहे हैं. मान्यता है कि लगाम में बंधे हुए घोड़े रुकावट का प्रतीक होती हैं तो वहीं बिना लगाम के घोड़े प्रगति का प्रतीक होता हैं.
5) सात दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर में घोड़ों की छवि पूरी होनी चाहिए क्योंकि आधी – अधूरी तस्वीर या फिर कटे हुए पैर वाले घोड़े की तस्वीर वास्तु दोष को पैदा करती हैं.
उम्मीद है कि आपको वास्तु शास्त्र से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही वास्तु शास्त्र से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) घर में दौड़ते हुए कितने घोड़े की तस्वीर को लगाना शुभ ?
सात (7).
2) घर में सात दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर को किस दिशा में लगाने से प्रसिद्ध मिलती है ?
दक्षिण दिशा.
3) सात दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर घर में किस स्थान पर नहीं लगाना चाहिए ?
बाथरूम, बेडरुम, किचन और पूजा घर की तस्वीर.
Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


