Pradeep Mishra | महाराष्ट्र की पावन धरा पर फिर से एक बार अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्राजी सीहोर वाले के पावन सानिध्य और मुखारविंद से सात दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा का भव्य और दिव्य आयोजन दूधनाल, धाराशिव महाराष्ट्र में 27 मई से 02 जून 2026 को किया जाएगा. महाराष्ट्र में इससे पहले हुई कथा और भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए आयोजक और समिति की ओर से युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है क्योंकि महाराष्ट्र में होने वाली पूर्व कथा में शिव भक्तों का जनसैलाब केवल राज्यों से ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्यों से भक्तों का जनसैलाब उमड़ती है चाहे मौसम कैसा भी रहता हो बस एक विश्वास शिव महापुराण की कथा सुनकर अपने जीवन को सार्थक बनाने का.
आपको बता दें कि धाराशिव जिसका पूर्व में नाम उस्मानाबाद था जो कि महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में स्थित एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से एक महत्वपूर्ण जिला है और यह शहर धाराशिव गुफाओं के लिए प्रसिद्ध होने के साथ ही यह तुल्जा भवानी मंदिर के कारण से भी जाना जाता हैं और ऐसी मान्यता है कि तुल्जा भवानी मंदिर महाराष्ट्र के साढ़े तीन शक्तिपीठों में से एक है.
जानते हैं धाराशिव में होने वाली कथा के बारे में विस्तार से :
अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्राजी सीहोर वाले मुखारविंद और पावन सानिध्य में श्री शिवमहापुराण कथा का ऐतिहासिक और भक्तिमय आयोजन 27 मई 2026 से 02 जून 2026 को ग्राम दूधनाल, तालुका उमरगा, जिला धाराशिव महाराष्ट्र में दोपहर 02 बजे से शाम के 05 बजे तक किया जाएगा लेकिन कथा का अंतिम दिन यानि कि 02 जून की कथा का समय सुबह 08 बजे से 11 बजे तक होगा. इस कथा के बारे में आयोजक ने बताया कि गुरुदेव की शिव महापुराण कथा को लेकर क्षेत्र में बहुत ही उत्साह का माहौल है और कथा को सफल बनाने के लिए हर कोई अपनी भागीदारी देने को तैयार है. कथा के बारे में आगे आयोजक ने बताया कि कथा से एक दिन पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खासतौर पर ध्यान रखा गया हैं इसके अलावा गर्मी के मौसम को देखते हुए पीने के लिए ठंडे पानी के साथ निःशुल्क भोजन प्रसादी भंडारा, पार्किंग व्यवस्था के अलावा भक्तों को ठहरने के लिए बड़े – बड़े डोम को बनाया गया हैं जिससे कि शिव भक्तों को किसी भी तरह की कोई भी परेशानियां का सामना करना नहीं पड़ें.
| कथा | श्री शिव महापुराण कथा |
| कथा वाचक | श्री पंडित प्रदीप मिश्रा जी |
| कथा की तिथि | 27 मई 2026 से 02 जून 2026 तक |
| कथा का समय | दोपहर 02 बजे से 05 बजे |
| कथा का स्थान | ग्राम दूधनाल, तालुका उमरगा, जिला धाराशिव महाराष्ट्र में |
जानते हैं कथा स्थल कैसे पहुंचे :
आप कथा स्थल ग्राम दूधनाल, तालुका उमरगा, जिला धाराशिव महाराष्ट्र अपनी सुविधानुसार पहुंच सकते हैं, वैसे आप कथा स्थल वायुमार्ग, रेलमार्ग और सड़कमार्ग के द्वारा भी पहुंच सकते है क्योंकि धाराशिव जिला इन मार्गों से जुड़कर सभी राज्यों से जुड़ा हुआ है.
अगर आप महाराष्ट्र राज्य के रहवासी में या इस राज्य के आसपास राज्यों के रहवासी हैं तो इस दिव्य कथा में शामिल होकर और तुल्जा भवानी शक्तिपीठ के दर्शन करके अपने जीवन को सार्थक बनाएं.
उम्मीद है कि आप सभी को सनातन समाचार से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें जिससे कि उन्हें भी इस कथा के बारे में जानकारी मिल सकें और वह भी इस कथा में शामिल होकर अपने जीवन को सार्थक बना सकें एवं ऐसे ही सनातन समाचार से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


