Vidur Niti | महाभारत समय के महान नीतिशास्त्री और धृतराष्ट्र के सलाहकार महात्मा विदुर ने अपनी विदुर नीति में इंसानों की उन कमियों का उल्लेख किया है जो उनको सफल होने से रोकती हैं. विदुर नीति के अनुसार व्यक्ति की कुछ बुरी आदतें उसको इतना कमजोर कर देती है कि वह अपने लक्ष्य तक पहुंच नहीं पाता है जिससे कि वो जीवन में सफलता को प्राप्त नहीं करता है. विदुर नीति कहती है कि सफलता वो नहीं जो कि किस्मत से मिलें बल्कि सफलता वो है जो कि गलत आदतों को त्याग करके मेहनत से प्राप्त किया जा सकें.
विदुर नीति के अनुसार यह गलत आदतें जीवन में मुश्किलें बढ़ती है :
1) हर कार्य के लिए भगवान पर अंधविश्वास :
विदुर नीति के अनुसार केवल भगवान पर निर्भर रहकर अपना कर्म नहीं करना सबसे बड़ी गलती है. भगवान आवश्यक रूप से मदद तो करते हैं लेकिन भगवान उन लोगों की मदद करता हैं जो स्वयं मेहनत किया करते हैं. भगवान पर भरोसा रखना अच्छी बात है किंतु उनके विश्वास पर अपना कार्य को छोड़ना गलत है क्योंकि कर्म के बिना फल की आशा करना व्यर्थ होता हैं.
2) बिना मेहनत के अधिक फल की इच्छा :
विदुर नीति कहती है कि जो मनुष्य मेहनत तो कम करता है लेकिन अधिक फल की इच्छा रखता हैं वो मनुष्य अपने जीवन में कभी भी सफल नहीं हो सकता हैं. वर्तमान में हर कोई व्यक्ति जल्दी अमीर बनने, जल्दी तरक्की होने और प्रसिद्धि के सपने देखता तो है लेकिन मेहनत नहीं करता हैं और कर्म किए बिना फल की इच्छा रखना मनुष्य की सबसे बड़ी मूर्खता है.
3) अधिक नींद और आराम की चाहत :
विदुर नीति कहती है कि जो मनुष्य अधिक नींद और आराम करना पसंद करता हैं वो अपने आने वाले भविष्य के कई सुनहरे अवसर को गंवा देता हैं. विदुर नीति के अनुसार सुबह देर तक सोना और सूर्यास्त के समय बिस्तर पर पड़े रहना दोनों हो अशुभ होते हैं और जो मनुष्य समय का उचित उपयोग नहीं करता वह जीवन में कभी भी बड़ी सफलता को प्राप्त नहीं कर सकता हैं इसलिए जितनी आवश्यक हो उतनी ही नींद लेना चाहिए और काम के समय को बिस्तर पर व्यर्थ नहीं करना चाहिए.
4) आलस्य की आदत :
विदुर नीति के अनुसार आलस्य मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु होता हैं क्योंकि आलस्य ही मनुष्य को सबसे खतरनाक कमजोर करता हैं. जो मनुष्य अपना कार्य कल पर टालता है वह धीरे – धीरे असफलता की गर्त में चला जाता है क्योंकि आलस्य मनुष्य को ना केवल लक्ष्य से दूर करता हैं बल्कि आत्मविश्वास को भी छीन लेता हैं इसलिए हो सकें तो आलस्य को स्वयं पर हावी होने ना दें.
उम्मीद है कि आपको विदुर नीति से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही विदुर नीति से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) विदुर नीति किनके द्वारा रचित किया गया है ?
महात्मा विदुर.
2) महात्मा विदुर किनके सौतेले भाई थे ?
धृतराष्ट्र और पांडु.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


