Devkinandan Thakur | छत्तीसगढ़ की राजधानी राजपुर में प्रथम बार होने जा रही है श्री देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज के पावन सानिध्य में श्रीमद्भागवत कथा का सात दिवसीय भव्य और ऐतिहासिक आयोजन 08 जुलाई से 14 जुलाई 2026 को और यह कथा का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र अग्रवाल की अगुवाई में किया जाएगा. इस ऐतिहासिक कथा में विशेष रूप से निमंत्रण लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी को दिया गया है इसके अलावा इस कथा को सफल बनाने के लिए समिति की ओर से युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही क्योंकि रायपुर में होने वाली कथा में शामिल होने के लिए श्रीकृष्ण के भक्तों का जनसैलाब केवल राज्यों से ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्यों से भी आएगी.
आपको बता दें कि देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज वर्तमान समय के एक ऐसे हिन्दू पुराण कथावाचक और आध्यात्मिक गुरु हैं जो कि देश ही नहीं बल्कि विदेशों में कई सालों से श्रीमद्भागवत कथा, श्रीराम कथा के साथ देवी भागवत और शिव महापुराण कथा का प्रवचन देते आ रहे है और ठाकुरजी महाराज अपनी कथाओं के माध्यम से संपूर्ण विश्व में सनातन धर्म की रक्षा करने और सनातनी को अपने धर्म के प्रति जागरूक करने का प्रयास भी करते हैं जिनमें वो सफल भी हो रहे हैं.
जानते हैं ठाकुरजी महाराज की होने वाली कथा के बारे में विस्तार से :
परम् पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज के पावन सानिध्य और विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट और अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, छत्तीसग़ढ के तत्वावधान में पहली बार रायपुर में होने जा रही है श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन 08 जुलाई से 14 जुलाई 2026 को दोपहर 03 : 30 बजे से बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ा तालाब के सामने रायपुर (छत्तीसगढ़) में किया जाएगा.
इस कथा को लेकर प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता ने बताया कि ठाकुरजी महाराज श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से श्री कृष्ण एवं सनातन संस्कृति से जीवन को नई दिशा, मन की शांति, परिवार को संस्कार सहित समाज को एकता का संदेश दिया जाएगा इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि गर्मी को देखते हुए श्रीकृष्ण भक्तों के भोजन, प्रसादी और जल की व्यवस्था के साथ ही बाहर से आने वाले श्रीकृष्ण भक्तों की रहने की उचित व्यवस्था पंडाल पर ही किया जा रहा है जिससे कि भक्त श्रद्धा भाव से कथा का कथा का श्रवण कर सकेंगे.
| कथा | श्रीमद्भागवत कथा |
| कथा वाचक | श्री देवकीनंदन ठाकुरजी |
| कथा की तिथि | 08 जुलाई से 14 जुलाई 2026 |
| कथा का समय | दोपहर 03 : 30 बजे से |
| कथा का स्थान | बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ा तालाब के सामने रायपुर (छत्तीसगढ़) में |
कथा स्थल कैसे पहुंचे :
आप इस कथा में शामिल होने के लिए देश के किसी भी कोने से वायुमार्ग, रेलमार्ग और सड़कमार्ग से कथा स्थल पहुंच सकते है क्योंकि छत्तीसगढ़ की राजधानी राजपुर इन सभी मार्गों से जुड़ा हुआ है लेकिन अगर आप वायुमार्ग से आना चाहते हैं तो सबसे निकटतम हवाई अड्डा स्वामी विवेकानंद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है जहां से कथा स्थल की दूरी मात्र 15 km की दूरी पर है तो वहीं रेलमार्ग से आने पर सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन रायपुर जंक्शन है जहां से कथा स्थल की दूरी मात्र 03 km है और अंतरराज्यीय बस टर्मिनल से कथा स्थल की दूरी मात्र 02 km की है. आपको कथा स्थल आने के लिए हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से आसानी से साधन मिल जाएगा.
आइए हम सभी कथा स्थल पधारकर इस दिव्य और भव्य कथा का श्रवण करके भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त किया और अपने जीवन को सार्थक बनाएं.
उम्मीद है कि आपको सनातन समाचार से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें जिससे कि उन्हें भी इस कथा के बारे में जानकारी मिल सकें और वह भी इस कथा में शामिल होकर अपने जीवन को सार्थक बना सकें एवं ऐसे ही सनातन समाचार से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


