Vishnu Ji | हिंदू धर्म में तीन प्रमुख देव ब्रह्मा जिनको सृष्टिकर्ता, विष्णु जिनको पालनकर्ता और महेश जिनको संहारक कहा जाता है लेकिन इन तीनों के मध्य भगवान विष्णु का स्थान होता हैं जो कि जगत में संतुलन बनाएं रखने के साथ यह धर्मरक्षक भी कहलाते हैं. भगवान विष्णु नीलवर्ण, चार भुजाओं वाले होने के साथ यह शेषनाग पर विराजमान है तो वहीं उनके हर हाथ में एक – एक दिव्य प्रतीक या आयुध होते हैं जो न सिर्फ उनके शक्ति का सूचक होता हैं बल्कि गहरे आध्यात्मिक महत्व को भी बताता है. भगवान विष्णु के चार आयुध या प्रतीक में शंख, सुदर्शन चक्र, कमल (पद्म) और गदा है तो वहीं इनकी चार भुजाएं सृष्टि के चार आयामों का प्रतीक माना जाता हैं.
जानते हैं भगवान विष्णु के चार भुजाएं का रहस्य और इनके हाथों में धारण आयुध का महत्व :
1) शंख :
भगवान विष्णु ने पूर्व दिशा के ऊपरी बाएं हाथ में शंख को धारण किया है जो कि जगत की उत्पत्ति और सत्य का प्रतीक होता हैं. हिंदू धर्म में शंख को ध्वनि ” ॐ ” का सूचक होता हैं तो वहीं माना जाता है कि सृष्टि की शुरुआत भी इसी शंख की दिव्य ध्वनि से हुई थी. धार्मिक मान्यता है कि भगवान विष्णु ने शंख को पाज्चजन्य दैत्य को हराकर प्राप्त किया था यही कारण है कि भगवान विष्णु के धारण हुए शंख को पाज्चजन्य भी कहा जाता हैं.
जानते हैं इसके आध्यात्मिक महत्व को :
शंख की ध्वनि नकारात्मक शक्तियों को दूर करने में सहायता करने के साथ यह प्राण यानि कि जीवनशक्ति का प्रतीक भी होता हैं. माना जाता है कि जब शंख को बजाया जाता है तो अहंकार, भय और भ्रम दूर होता है तो वहीं भगवान विष्णु के लिए शंख धर्म का उद्वोष होता हैं जिसका अर्थ होता है सत्य की रक्षा और अधर्म का नाश. जीवन में शंख हर किसी के लिए यही सीख देता है कि सत्य की आवाज सदैव गुंजनी चाहिए, चाहे विरोधी कितना ही प्रबल क्यों न हो.
2) सुदर्शन चक्र :
भगवान विष्णु का सबसे प्रसिद्ध आयुध सुदर्शन चक्र उनकी पश्चिम दिशा के ऊपरी दाहिने हाथ में स्थित है. सुदर्शन चक्र बहुत तेज घूमने वाला और असंख्य किरणों वाला चक्र है जो कि बुराई का अंत करता है. धार्मिक मान्यता है कि भगवान विष्णु ने विश्वकर्मा जी को आदेश देते हुए कहा था कि ऐसा शस्त्र बनाओ जिससे कि धर्म की रक्षा हो सकें और तब विश्वकर्मा जी ने सुदर्शन चक्र का निर्माण किया और इस सुदर्शन चक्र का इस्तेमाल विष्णु जी ने अनेकों बार असुरों के विनाश के लिए किया था.
जानते हैं सुदर्शन चक्र के आध्यात्मिक महत्व को :
सुदर्शन चक्र काल, यानी कि समय और न्याय का प्रतीक है, जिसका अर्थ है सही दृष्टि, अर्थात शुभ दर्शन. सुदर्शन चक्र का लगातार घूमना संकेत देता है कि जीवन लगातार परिवर्तनशील होता हैं लेकिन न्याय का चक्र सदैव चलता रहेगा तो वहीं सुदर्शन चक्र मनुष्य को सिखाता है कि धर्म के राह पर समय और सत्य के साथ चलने वाला मनुष्य कभी हारता नहीं लेकिन अन्याय चाहे जितना बड़ा क्यों न हो, सत्य का चक्र अंत में उसे समाप्त ही कर देता हैं.
3) पद्म (कमल) :
भगवान विष्णु ने उत्तर दिशा के निचले दाहिने हाथ में पद्म यानि कि कमल को धारण किया है जो कि सुंदर होने के साथ यह सृष्टि, शुद्धता और आध्यात्मिक जागृति का प्रतीक माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि जब भगवान विष्णु क्षीरसागर में शेषनाग पर विश्राम कर रहे थे तब उनके नाभि से कमल प्रकट हुआ और इसी कमल से ब्रह्मा जी का जन्म हुआ था यही कारण है कि सृष्टि की उत्पत्ति का प्रतीक कमल को माना जाता हैं.
जानते हैं पद्म (कमल) के आध्यात्मिक महत्व को :
कमल भले ही कीचड़ में खिलता है लेकिन हमेशा इससे अछूता ही रहता हैं और यही वैराग्य का संदेश देते हुए बताता है कि व्यक्ति संसार में रहकर भी पवित्र और संतुलित रह सकता हैं तो वहीं कमल पवित्रता, समर्पण और भक्ति का प्रतीक होने से यह सिखाता हैं कि परिस्थिति चाहे कैसी भी क्यों न हो व्यक्ति को अपने गुण और आचरण की पवित्रता को बनाए रखना चाहिए.
4) कौमोदकी गदा :
भगवान विष्णु ने कौमोदकी गदा को दक्षिण दिशा के निचले हाथ में धारण किया है और यह गदा केवल युद्ध का शस्त्र ही नहीं बल्कि यह बुद्धि और शक्ति का अद्भुत संगम भी है. धार्मिक मान्यता है कि भगवान विष्णु ने जब असुरों से देवताओं की रक्षा किया तब यह कौमोदकी गदा उनको देवराज इंद्र ने धर्म की रक्षा के प्रतीक के रूप में दिया था. कौमोदकी गदा शक्ति और सामर्थ्य का प्रतीक होने के साथ इसमें सच्ची शक्ति, विवेक और संयम में निहित भी है.
जानते हैं कौमोदकी गदा के आध्यात्मिक महत्व को :
कौमोदकी अर्थात ” आनंद प्रदान करने वाली ” यानी कि यह ज्ञान और शक्ति का सूचक है, जो कि अहंकार से दूर है. कौमोदकी गदा सिखाती है कि सच्ची शक्ति उस मनुष्य की होती हैं जो धर्म की रक्षा करते हुए भी खुद को विनम्र बनाएं रखें और शक्ति का उपयोग तभी करे जब अन्याय मिटाने और कमजोर की रक्षा के लिए हो.
उम्मीद है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही धर्म से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे Madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न.
भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्र का निर्माण किसने किया था ?
विश्वकर्मा जी.
शंख किसका प्रतीक होता हैं ?
जगत की उत्पत्ति और सत्य.
ब्रह्मा जी का जन्म किससे हुआ है ?
विष्णु जी के नाभि के कमल से.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


