Maha Shivaratri | महाशिवरात्रि का पावन पर्व फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मनाई जाती हैं और इस दिन व्रत रखने के साथ ही भगवान शिव की विधिवत् पूजन करके उनको प्रसन्न किया जाता है जिससे कि भगवान शिव अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं को पूर्ण कर देते हैं. मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा करने से जीवन में आने वाली समस्याओं का समाधान होने के साथ ही शुभ फल की भी प्राप्ति होती हैं तो वहीं शिव महापुराण के अनुसार धन की कमी, करियर में बाधा या स्वास्थ्य संबंधी जैसे समस्याओं से मुक्ति पाने और भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष उपायों को बताया गए है जिनको करने से जीवन में खुशहाली आने के साथ ही भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होकर सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं.
जानते हैं महाशिवरात्रि पर धन – वैभव और तरक्की के लिए उपायों को :
1) पारद शिवलिंग की स्थापना करना :
महाशिवरात्रि के पावन दिन घर में पारद शिवलिंग को घर के मंदिर में स्थापित करके विधि विधान से पूजा करना चाहिए मान्यता है कि इस उपाय को करने से धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहने के साथ ही घर में धन वृद्धि होने से धन की कमी दूर होती हैं.
2) शिव मंदिर में दीपक को जलाएं :
शिव पुराण के अनुसार कुबेर ने अपने पूर्व जन्म में रात्रि में शिवलिंग के पास दीपक को जलाया था जिसके फलस्वरूप उनको अगले जन्म में देवताओं के कोषाध्यक्ष बने यही कारण है कि महाशिवरात्रि पर रात्रि के समय शिव मंदिर में दीपक को जलाने का विशेष महत्व होता हैं. धार्मिक मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर रात्रि में शिवलिंग के पास दीपक जलाने से धन – समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है.
3) खीर और घी का दान करना चाहिए :
महाशिवरात्रि के दिन बेलपत्र वृक्ष के नीचे खीर और घी का दान करना चाहिए मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलने के साथ ही जीवन में सुख – समृद्धि का आगमन होता है जिससे कि जीवन में सभी सुख – सुविधाएं बनी रहती है और सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं.
4) हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए :
मान्यता है कि हनुमान जी भगवान शिव के अवतार हैं और महाशिवरात्रि के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से हनुमान जी के साथ भगवान शिव की विशेष कृपा मिलती हैं और इनकी प्रसन्नता से भक्तों की समस्याएं दूर होने के साथ ही जीवन की कठिनाई से मुक्ति भी मिलती हैं.
5) स्फटिक शिवलिंग की पूजा करना चाहिए :
महाशिवरात्रि के दिन स्फटिक शिवलिंग की पूजा करना चाहिए. इसके लिए स्फटिक शिवलिंग को जल, दूध, दही, घी, मधु और शक्कर से स्नान करें और फिर ॐ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें माना जाता है कि इस उपाय को करने से जीवन में अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण होने के साथ ही धन संचय भी होने लगता हैं.
6) धन और अनाज का दान करना चाहिए :
धार्मिक मान्यता है कि महाशिवरात्रि के पावन दिन गरीबों और जरूरतमंदो को धन और अनाज का दान करने से पिछले जन्मों के पापों से मुक्ति मिलने के साथ ही अक्षय पुण्य फल की प्राप्ति होती हैं.
7) सुहागिन महिलाओं को दान करना चाहिए :
महाशिवरात्रि के शुभ दिन सुहागिन महिलाओं को लाल साड़ी, लाल चूड़ियां और कुमकुम के साथ अन्य वस्तुओं का दान करना चाहिए मान्यता है कि इस पावन दिन सुहाग सामग्री को दान करने से दांपत्य जीवन में सुख – शांति बनी रहने के साथ पति – पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता हैं.
उम्मीद है कि आपको महाशिवरात्रि के दिन किए गए उपायों से जुड़ा लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही उपायों से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) महाशिवरात्रि का पावन पर्व कब मनाया जाता हैं ?
फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि.
2) स्फटिक शिवलिंग को किन चीजों से स्नान करना चाहिए ?
जल, दूध, दही, घी, मधु और शक्कर.
3) हनुमान जी किनके अवतार माने जाते हैं ?
भगवान शिव.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


