Devkinandan Thakur | उत्तराखंड की देवभूमि देहरादून में होने जा रही है देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज के सानिध्य में श्रीमद्भागवत कथा का सात दिवसीय भव्य और ऐतिहासिक आयोजन 30 मार्च 05 मार्च 2026 को और इस कथा को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि देवभूमि देहरादून में होने वाली श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने राज्यों से भगवान श्रीकृष्ण के भक्त का जनसैलाब आएगी जिसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही हैं.
आपको बता दें कि पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज वर्तमान समय के एक ऐसे हिंदू पुराण कथावाचक ओर आध्यात्मिक गुरु हैं जो कि देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी कई वर्षों से श्रीमद्भागवत कथा, रामकथा के साथ देवी भागवत पुराण और शिव महापुराण कथा का प्रवचन देते आ रहे तो वहीं ठाकुरजी अपनी कथाओं के माध्यम से संपूर्ण विश्व में सनातन धर्म की रक्षा करने और सनातनी को अपने धर्म के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं और अपनी इस प्रयास को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने के इंदौर की पावन भूमि पर सनातन प्रीमियर लीग – सीजन 1का भव्य और ऐतिहासिक आयोजन 12 मार्च से 15 मार्च के बीच किया गया जिसमें ठाकुरजी महाराज के साथ अनिरुद्वाचार्य जी महाराज ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और इस धर्म, संस्कृति और खेल के इस अद्भुत संगम को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ खेल प्रेमी भी उपस्थित होकर अपनी भूमिका निभाई.
जानते हैं ठाकुरजी महाराज की होने वाली कथा के बारे में :
परम् पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज के पावन सानिध्य में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य और दिव्य आयोजन 30 मार्च 2026 से 05 मार्च 2026 को गुरु नानक स्कूल ग्राउंड, रेडकोर्स, देहरादून (उत्तराखंड) में रोजाना दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम के शाम 06 बजे तक किया जाएगा. यह कथा विश्व शांति सेवा समिति, देहरादून उत्तराखंड और विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा किया जा रहा है इस कथा को सफल बनाने के लिए संस्था सचिव श्री विजय शर्मा जी स्वयं देहरादून में आयोजन समिति के साथ बैठक किया जिसमें कथा – स्थल, व्यवस्थाएं सहित संपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा को तैयार करने के साथ ही आयोजन को दिव्य, भव्य , सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर बनाने के लिए सभी तैयारियों पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है जिससे कि कथा का श्रवण भक्त आराम और आनंदपूर्वक कर सकें.
जानते हैं कथा स्थल कैसे पहुंचे :
कथा स्थल गुरु नानक स्कूल ग्राउंड, रेडकोर्स देहरादून (उत्तराखंड) अपनी सुविधानुसार पहुंच सकते हैं. वायुमार्ग से कथा स्थल आने के लिए जौली ग्रांट एयरपोर्ट आना पड़ेगा जहां से कथा स्थल की दूरी मात्र 25 km हैं तो वहीं रेलमार्ग से आने के लिए देहरादून जंक्शन आना होगा जहां से कथा स्थल की दूरी मात्र 45 km हैं तो वहीं सड़क मार्ग से आने के लिए देहरादून बस स्टैंड (ISBT) से कथा स्थल की दूरी मात्र 04 km हैं.
आइए हम सभी कथा स्थल पधारकर इस दिव्य और भव्य कथा का श्रवण करके भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त करें और अपने जीवन को सार्थक बनाएं.
उम्मीद है कि आप सभी को सनातन समाचार से जुड़ा हुआ यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजन और दोस्तों के बीच शेयर करें जिससे कि उन्हें भी इस कथा के बारे में जानकारी मिल सके और वह भी कथा में शामिल होकर अपने जीवन को सार्थक बना सके एवं ऐसे ही सनातन समाचार जुड़े लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहें madhuramhindi.com के साथ.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


