Shardiya Navratri 2026 | हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है और यह नवरात्रि का त्यौहार देवी शक्ति मां भगवती दुर्गा और उनके नौ रूपों को समर्पित होता है. साल भर में कुल चार नवरात्रि मनाई जाती है जिनमें चैत्र और शारदीय नवरात्रि परमुख होती हैं तो वहीं दो नवरात्रि गुप्त रूप में मनाई जाती है. पंचाग के अनुसार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आश्विन माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होकर नवमी तिथि को पारण के साथ समाप्त हो जाती हैं और इन नौ दिनों मां दुर्गा के नौ स्वरूप शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की भक्तिभाव और श्रद्धापूर्वक आराधना किया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस नवरात्रि में दुर्गा मां धरती लोक पर आकर अपने भक्तों पर अपनी कृपा बरसाकर वापस अपने लोक चली जाती हैं और इन नौ दिनों तक विधि विधान से पूजा करने से जीवन में सुख – समृद्धि आने के साथ ही सभी तरह के कष्टों से मुक्ति मिलती हैं.
जानते हैं साल 2026 में शारदीय नवरात्रि कब से शुरू होंगे :
हिंदू पंचाग के अनुसार शारदीय नवरात्रि (Navratri 2026) हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक मनाई जाती है और इस साल आश्विन माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत होगी 10 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार की रात्रि के 09 बजकर 19 मिनट से लेकर 11 अक्टूबर 2026 दिन रविवार की रात्रि के 09 बजकर 30 मिनट तक.
सनातन धर्म में उदया तिथि मान्य है इसलिए साल 2026 में शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर 2026 दिन रविवार से शुरू होकर 20 अक्टूबर 2026 दिन मंगलवार को व्रत पारण और दशहरा मनाई जाएगी.
जानते हैं शारदीय नवरात्रि 2026 घटस्थापना के शुभ मुहूर्त को :
घटस्थापना का शुभ मुहूर्त :
11 अक्टूबर 2026 दिन रविवार की सुबह 06 बजकर 19 मिनट से लेकर सुबह के 10 बजकर 12 मिनट तक.
घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त :
11 अक्टूबर 2026 दिन रविवार की सुबह 11 बजकर 44 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक.
जानते हैं साल 2026 शारदीय नवरात्रि में किस तिथि में किस देवी की पूजा होगी :
1) नवरात्रि प्रतिपदा (11 अक्टूबर 2026 रविवार) : घटस्थापना और मां शैलपुत्री.
2) नवरात्रि द्वितीया (12 अक्टूबर 2026 सोमवार) : मां ब्रह्मचारिणी.
3) नवरात्रि तृतीया (13 अक्टूबर 2026 मंगलवार) : मां चंद्रघंटा.
4) नवरात्रि चतुर्थी (14 अक्टूबर 2026 बुधवार) : मां कूष्मांडा.
5) नवरात्रि पंचमी (15 अक्टूबर 2026 गुरुवार) : मां स्कंदमाता.
6) नवरात्रि षष्ठी (16 अक्टूबर 2026 शुक्रवार) : मां कात्यायनी.
7) नवरात्रि सप्तमी (17 अक्टूबर 2026 शनिवार) : मां कालरात्रि.
8) नवरात्रि सप्तमी (18 अक्टूबर 2026 रविवार)
9) नवरात्रि महाअष्टमी (19 अक्टूबर 2026 सोमवार) : मां महागौरी.
10) नवरात्रि नवमी (20 अक्टूबर 2026 मंगलवार) : मां सिद्धिदात्री, व्रत पारण और दशहरा.
जानते हैं शारदीय नवरात्रि के महत्त्व को :
हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व होता है जो कि आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवमी तिथि तक मनाई जाती है. नवरात्रि के दसवें दिन दशहरा मनाई जाती है कहा जाता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम ने पापी रावण का वध करके लंका पर विजय प्राप्त किया था. यह नवरात्रि शरद ऋतु में आने के कारण से इसको शारदीय नवरात्रि कहा जाता है पौराणिक मान्यता है कि मां भगवती दुर्गा ने विश्व कल्याण के लिए शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान महिषासुर से युद्ध किया था और विजयदशमी पर उसका वध करके भक्तों की रक्षा किया था. माना जाता है कि नवरात्रि के नौ दिनों में मां भगवती दुर्गा धरती लोक पर आकर अपने भक्तों को आशीर्वाद देती है और जो भी भक्त सच्चे मन से माता की भक्ति करता है तो उसकी सभी मनोकामनाएं देवी मां पूर्ण करके उसको हर संकट से बचाती हैं.
उम्मीद है कि आपको शारदीय नवरात्रि से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही पर्व और त्यौहार से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) पंचाग अनुसार शारदीय नवरात्रि कब मनाई जाती हैं ?
आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक.
2) साल 2026 में शारदीय नवरात्रि कब से शुरू होंगे ?
11 अक्टूबर 2026 से लेकर 20, अक्टूबर 2026 तक.
3) देवी दुर्गा मां ने शारदीय नवरात्रि में किस राक्षस का वध किया था ?
महिषासुर.
4) भगवान श्रीराम ने पापी रावण का वध किस तिथि में किया था ?
शारदीय नवरात्रि के दशमी तिथि को.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


