Pradeep Mishra | उत्तर प्रदेश की पवित्र भूमि बरसाना, मथुरा में गूंजने वाली है पंडित प्रदीप मिश्राजी सीहोर वाले के मुखारविंद से सात दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा 28 सितंबर से 04 अक्टूबर 2026 को. इस कथा को लेकर समस्त ब्रजवासियों में उत्साह का माहौल है और इस कथा को सफल बनाने के लिए समिति की ओर से जोर – शोर से तैयारी हो रही है क्योंकि इस कथा में केवल राज्य हीं नहीं बल्कि पड़ोसी राज्यों से शिव भक्तों की जनसैलाब उमड़ेगी.
आपको बता दें कि बरसाना मथुरा (उत्तर प्रदेश) में स्थित बहूत ही पवित्र शहर चार पहाड़ियों के बीच बसा में बसा हुआ है जो कि हिंदू देवी राधा रानी की जन्मस्थली कहलाने के साथ यह इनकी लीलाओं के लिए भी जानी जाती है इसके साथ ही बरसाना भगवान शिव के प्रसिद्ध मंदिर प्रियेश्वर महादेव का मंदिर में जो बरसाना के प्रिया कुंड के किनारे स्थित हैं. धार्मिक मान्यता है कि इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग की स्थापना स्वयं श्री राधा रानी ने अपने हाथों से किया है और इसके बारे में पौराणिक कथा है कि राधा रानी के दर्शन करने की इच्छा को लेकर भगवान शिव गोपी के स्वरूप में बरसाना आएं थे.
जानते है बरसाना में होने वाली कथा के बारे में विस्तार से :
श्री विट्ठलेश सेवा समिति सीहोर के पावन तत्वावधान और अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्राजी के मुखारविंद से पितृ पक्ष में होने जा रही है सात दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा “आतेश्वर महादेव” का ऐतिहासिक आयोजन 28 सितंबर 2026 से 04 अक्टूबर 2026 को श्री राधा रानी की पावन नगरी बरसाना बड़ा मैदान गाजीपुर – संकेत के मध्य, नजदीक प्रेम सरोवर, नंदगांव – बरसाना मेन रोड पर दोपहर 01 बजे से शाम के 04 बजे के बीच. इस कथा के बारे में आयोजक ने बताया कि कथा के दिन पहले 27 सितंबर 2026 को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें श्रद्धालुओं का जनसैलाब देखने को मिलेगी इसके अलावा यहां सुविधाएं का व्यापक स्तर पर तैयारी चल रही है जैसे कि जल, भोजन, पंडाल, पार्किंग, चिकित्सा, बाथरूम, सहायता केंद्र के साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस की सहायता मिलेगी.
| कथा | श्री शिव महापुराण कथा ” आतेश्वर महादेव “ |
| कथा वाचक | श्री पंडित प्रदीप मिश्रा जी |
| कथा की तिथि | 28 सितंबर 2026 से 04 अक्टूबर 2026 |
| कथा का समय | दोपहर 01 बजे से 04 बजे |
| कथा का स्थान | बरसाना बड़ा मैदान गाजीपुर – संकेत के मध्य, नजदीक प्रेम सरोवर, नंदगांव-मेन रोड, बरसाना |
जानते हैं कथा स्थल कैसे पहुंचे :
कथा स्थल बरसाना, मथुरा (उत्तर प्रदेश) आप अपनी सुविधानुसार पहुंच सकते हैं लेकिन अगर आप वायुमार्ग से कथा स्थल आने चाहते हैं तो कथा स्थल से सबसे निकटतम हवाई अड्डा पंडित दीनदयाल उपाध्याय हवाई अड्डा आगरा है जहां से कथा स्थल की दूरी 115 km हैं तो वो इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली से कथा स्थल की दूरी 153 km हैं लेकिन अगर आप रेलमार्ग से कथा स्थल आने चाहते हैं तो सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन मथुरा रेलवे स्टेशन है जहां से कथा स्थल की दूरी मात्र 46 km की दूरी है तो वहीं सड़कमार्ग से आने चाहते हैं तो आपको मथुरा बस स्टैंड आना होगा जहां से कथा स्थल की दूरी मात्र 43 km की दूरी है.
तो आए चलते हैं श्री राधा रानी की पावन नगरी बरसाना जहां भक्ति में राधा नाम की मधुरता और जहां श्रीकृष्ण की प्रेम धारा कण – कण में अनुभव होता हैं उसी पावन धरा पर भगवान शिव की महिमा और शिव तत्व का ज्ञान को प्राप्त करके अपने जीवन को सार्थक बनाएं.
उम्मीद है कि आपको सनातन समाचार से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें जिससे कि उन्हें भी इस कथा के बारे में जानकारी मिल सकें और वह भी इस कथा में शामिल होकर अपने जीवन को सार्थक बना सकें एवं ऐसे ही सनातन समाचार से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


