Parma Ekadashi Upay | पंचाग के अनुसार साल में चौबीस एकादशियां होती है लेकिन अधिकमास होने ओर इसकी संख्या छब्बीस हो जाता करती है और अधिकमास में पड़ने वाली परमा एकादशी का विशेष महत्व होता है जो कि अधिकमास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि में मनाई जाती हैं.अधिकमास की परमा एकादशी भी बाकी एकादशी के समान भगवान विष्णु को समर्पित होता हैं और इस दिन भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा करने से साधक को विशेष लाभ मिलता हैं तो वहीं धार्मिक मान्यता है कि परमा एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करने और विशेष उपायों को करने से घर से दरिद्रता दूर होने के साथ ही सुख – समृद्धि का आगमन होने के अलावा पापों नाश होता हैं.
जानते हैं परमा एकादशी के दिन किए गए उपायों को :
1) भगवान विष्णु की कृपा और आशीर्वाद को प्राप्त करने के लिए उपाय :
परमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की आराधना करने के साथ ही इस दिन एकादशी व्रत, विष्णु सहस्त्रनाम, श्रीसुक्त, पुरुषसूक्त और श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ करने का विशेष महत्व होता है मान्यता है कि इन ग्रंथ का पाठ कर से भगवान विष्णु की कृपा के साथ आशीर्वाद भी प्राप्त होता हैं.
2) दरिद्रता को दूर करने के लिए उपाय :
परमा एकादशी की शाम के समय तुलसी पौधें के समक्ष गाय के घी दीपक को जलाएं और भगवान विष्णु के मंत्रों ” ॐ नमो भगवते वासुदेवाय ” का 108 बार जाप करें मान्यता है कि इससे घर से दरिद्रता दूर होने के साथ ही लक्ष्मी की प्राप्ति होती हैं.
3) सुख – समृद्धि और शांति को पाने के लिए उपाय :
परमा एकादशी के दिन घर में लगे तुलसी के पौधें को उत्तर -पूर्व दिशा यानि कि ईशान कोण में रखकर विधि विधान से पूजा करें और परिक्रमा करें और शाम के समय तुलसी पौधें के नजदीक घी का दीपक जलाएं, माना जाता है कि इससे घर में सुख – समृद्धि और शांति का आगमन होता हैं.
4) विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए उपाय :
परमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीले पुष्प, हल्दी, पीला चंदन, बेसन के लड्डू और केला को चढ़ाएं और भगवान शिव को दूध में केसर में मिलाकर अर्पित करें मान्यता है कि इससे भाग्य मजबूत होती हैं और विवाह में आ रही बाधाएं दूर होने के साथ ही दांपत्य जीवन की समस्यएं दूर होगी.
5) उन्नति के रास्ते को खोलने के लिए उपाय :
परमा एकादशी के दिन गरीब और असहायों लोगों को भोजन कराएं और हो सकें तो सामर्थनुसार दान – दक्षिणा अवश्य दें मान्यता है कि इससे उन्नति के रास्ते खुलने के साथ ही घर में धन आगमन होता हैं.
6) नौकरी में चल रही रुकावट को दूर करने के लिए उपाय :
शास्त्रों के अनुसार पीपल पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है इसलिए परमा एकादशी के पावन दिन पीपल पेड़ की पूजा करने के साथ ही इस दिन भगवान विष्णु के समक्ष नौ मुखी दीपक के साथ एक अखंड दीपक को जलाएं मान्यता है कि इस उपाय को करने से नौकरी में आ रही सभी तरह की परेशानियां दूर होती हैं.
उम्मीद है कि आपको परमा एकादशी के उपायों से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही उपायों से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) परमा एकादशी कब मनाई जाती है ?
अधिकमास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि.
2) पीपल पेड़ में किसका वास होता हैं ?
भगवान विष्णु.
स्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


