Nazar Dosh Mukti Upay | अंक ज्योतिष के अनुसार हर जातक का जन्मतिथि से निकलने वाले मूलांक का संबंध ऊर्जा और ग्रहों से होता हैं और इसी आधार पर विशेष उपायों को करके बुरी नजर और नकारात्मक शक्तियों को दूर किया जा सकता है. मान्यता है कि बुरी नजर, नकारात्मक ऊर्जा और काला जादू जैसे शक्तियों को दूर अगर नहीं किया गया तो इसका असर मनुष्य जीवन के स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर पड़ता हैं और इन सभी से बचने के लिए केवल ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र में ही नहीं बल्कि अंक ज्योतिष में भी कारगर उपायों को बताया गया है और अंक ज्योतिष में मूलांक के आधार पर नजर दोष से मुक्ति पाने के लिए कुछ विशेष उपायों को बताया गया है.
जानते हैं मूलांक के आधार पर नजर दोष से मुक्ति पाने के उपाय :
1) मूलांक 1(1,10,19,28 तारीख) :
मूलांक 1 के स्वामी ग्रह सूर्य होता हैं और इस मूलांक के जातक को नजर दोष से मुक्ति पाने के लिए एक रुई की बाती को घी में भिगोकर जलाएं और फिर इसे मां या फिर बहन इस मूलांक के जातक के शरीर के चारों ओर घड़ी की उल्टी दिशा में सात बार घूमा दें मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होने के साथ ही नज़र दोष से मुक्ति मिलती हैं.
2) मूलांक 2 (2,11,20,29 तारीख) :
मूलांक 2 का संबंध चंद्रमा से होने के कारण से यह मन और भावनाओं को प्रभावित करता हैं. मान्यता है कि इस मूलांक के जातक बुरी नजर से दोष से मुक्ति पाने और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए अपने दाहिने हाथ में थोड़ी मात्रा में नमक लेकर इसे अपने सिर से पैर तक घड़ी की उल्टी दिशा में सात बार घुमाकर इसे टॉयलेट या फिर सिंक में डाल दें.
3) मूलांक 3 (3,12,21,30 तारीख) :
मूलांक 3 के स्वामी ग्रह गुरु हैं जो कि ज्ञान और आध्यात्मिकता का प्रतीक होता हैं और इस मूलांक के जातक को किसी मंदिर में जाकर दस मिनट तक शांति से बैठकर वहां मौजूद सकारात्मक ऊर्जा को महसूस करें मान्यता है कि इससे बुरी नजर का असर कम होने के साथ ही मूलांक 3 के जातक का मन भी स्थिर होगा.
4) मूलांक 4 (4,13,22,31 तारीख) :
मूलांक 4 का प्रतिनिधित्व छाया ग्रह राहु के होने से यह अचानक से भ्रम और समस्याएं को पैदा करता है. इस मूलांक के जातक को अपने दाहिने हाथ में तीन लौंग को मुट्ठी में कसकर बंद करके शरीर के चारों तरफ घड़ी की उल्टी दिशा में नौ बार जलाकर इस लौंग को कागज पर जला दें माना जाता है कि इस उपाय से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने के साथ ही नज़र दोष से मुक्ति भी मिलती हैं.
5) मूलांक 5 (5,14,23 तारीख) :
मूलांक 5 का ग्रह स्वामी बुध है और यह ग्रह बुद्धि और संचार का प्रतीक होता हैं. मूलांक 5 जातक को नजर दोष से मुक्ति पाने के लिए अपने दाहिने हाथ में हरी घास या दूर्वा को लेकर इसे सिर के चारों ओर सात बार घुमाकर इसे घास को घर के बाहर रख दें.
6) मूलांक 6 (6,15,24 तारीख) :
मूलांक 6 शुक्र ग्रह से संबंधित होने से यह ग्रह ऐश्वर्य और आकर्षण का प्रतीक होता है. इस मूलांक के जातक को नजर दोष से मुक्ति पाने के लिए शरीर पर दही को लगाकर स्नान करना चाहिए.
7) मूलांक 7 (7,16,25 तारीख) :
मूलांक 7 का ग्रह स्वामी केतु होता है और यह ग्रह आध्यात्मिकता और रहस्यमयी शक्तियों से जुड़ा होता है. इस मूलांक के जातक को नजर दोष से मुक्ति पाने और नकारात्मक असर को दूर करने के लिए अपने दाहिने हाथ में पांच लौंग और थोड़ी से हल्दी को लेकर अपने शरीर के चारों ओर सात बार घुमाकर एक कागज पर रखकर घर के बाहर जला दें.
8) मूलांक 8 (8,17,26 तारीख) :
मूलांक 8 का ग्रह स्वामी शनि ग्रह है और यह ग्रह कर्म, अनुशासन और दृढ़ता का प्रतीक होता हैं.इस मूलांक के जातक को नजर दोष से मुक्ति और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए नमक से मिले पानी से स्नान करने के बाद शरीर पर सरसों का तेल को लगाएं.
9) मूलांक 9 (9,18,27 तारीख) :
मूलांक 9 का संबंध मंगल ग्रह से होता हैं जो कि शक्ति और साहस का प्रतीक होता हैं. इस मूलांक के जातक को अपने दाहिने हाथ में एक साबुत लाल मिर्च को लेकर अपने सिर के ऊपर घड़ी की उल्टी दिशा में नौ बार घुमाकर इसे अपने घर के बाहर जला दें माना जाता है कि इस उपाय को करने से बुरी नजर से सुरक्षा मिलने के साथ ही नकारात्मक ऊर्जा से भी बचा जा सकता हैं.
उम्मीद है कि आपको अंक ज्योतिष से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही अंक ज्योतिष से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) जातक का मूलांक किस आधार पर तय होता हैं ?
जातक के जन्मतिथि के तारीख से.
2) मूलांक 3 जातक का ग्रह स्वामी कौन होता हैं ?
गुरु ग्रह.
3) शुक्र ग्रह किसका प्रतीक होता हैं ?
ऐश्वर्य और आकर्षण का.
4) शनि ग्रह किस मूलांक का ग्रह स्वामी होता हैं ?
मूलांक 8.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


