Garuda Purana | गरुड़ पुराण अठारह पुराणों में एक ऐसा पुराण है जिसमें जीवन – मृत्यु और पुनर्जन्म के गहरे रहस्यों को बताने के साथ ही जीवन के कई अन्य पहलू के बारे मे भी बताया गया है और इन्हीं में एक है सपनों के बारे में मिलने वाले संकेतो का उल्लेख मिलता हैं. गरुड़ पुराण के अनुसार कुछ ऐसे सपने होते हैं जिनको शुभ माना जाता है और यह सपने जीवन में आने वाले भविष्य में सुख -समृद्धि और सफलता प्राप्त होने का संकेत देती हैं.
जानते हैं उन सपनों के बारे में जिसको गरुड़ पुराण में शुभ माना जाता है :
1) सपनें में देवी माताओं के दर्शन करना :
गरुड़ पुराण में सपने में दुर्गा माता, लक्ष्मी माता और सरस्वती माता में से किसी को भी देखना शुभ माना जाता है. सपने में देवी माताओं को देखने का मतलब है कि आपको पारिवारिक जीवन में सुख मिलने के साथ ही आपको ज्ञान और धन – धान्य की भी प्राप्ति होगी.
2) सपनें में तीर्थ स्थल को देखना :
गरुड़ पुराण के अनुसार रात्रि में सोते समय अगर सपने में पवित्र नदियों या फिर किसी तीर्थ स्थल के दर्शन होते हैं तो यह बहुत ही शुभ संकेत की ओर इशारा करती है जिसका मतलब है कि आपके जीवन में सुख – समृद्धि का आगमन होने के साथ ही बेहतर स्वास्थ्य की ओर भी इशारा करती है कि अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो आपको इससे मुक्ति मिलने का संकेत देती हैं.
3) सपने में भगवान शिव को देखना :
गरुड़ पुराण के अनुसार सपने में भगवान शिव को देखना अत्यंत शुभ संकेत माना जाता है. सपने में भगवान शिव को देखने का मतलब है कि आपको जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलने के साथ ही आपको जीवन में सुखों की भी प्राप्ति होगी.
4) सपने में पितरों को देखना :
गरुड़ पुराण में सपने में पितरों को प्रसन्न अवस्था में देखना बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है. गरुड़ पुराण के अनुसार सपने में पितरों को देखने का अर्थ है कि आपके जीवन में खुशहाली आने के साथ ही आपको पारिवारिक जीवन में बेहतर परिणाम के साथ ही धन – धान्य की भी प्राप्ति हो सकती हैं.
5) सपने में गाय को देखना :
माना जाता है कि गाय में सारे देवी – देवताओं का वास होता है तो वहीं गरुड़ पुराण में सपने में गाय को देखना शुभ संकेत की ओर इशारा करती है कि आपको जीवन में सौभाग्य की प्राप्ति होने के साथ ही सभी देवी – देवताओं का आशीर्वाद भी मिलेगा.
6) सपनें में सफेद सांप को देखना :
गरुड़ पुराण के अनुसार सपनें में सफेद सांप को देखना बहुत ही शुभ माना जाता है और इस तरह के सपने देखने का मतलब है कि आपको भाग्य का साथ मिलने के साथ ही आपके जीवन में प्रगति का मार्ग खुलने का भी यह संकेत देती है.
7) सपनें में जलते हुए दीपक को देखना :
जलता हुआ दीपक अज्ञान के अंधकार को दूर करने वाला और ज्ञान का प्रकाश का प्रतीक माना जाता है. गरुड़ पुराण में सपनें में जलते हुए दीपक को देखना शुभ माना जाता है और यह सपना जीवन के कष्टों को दूर होने के साथ ही जीवन में खुशहाली का आने का संकेत देती है.
उम्मीद है कि आपको गरुड़ पुराण से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही अन्य पुराणों से जुड़े लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) किस पुराण में जन्म, मृत्यु और पुनर्जन्म के रहस्यों को बताया गया है ?
गरुड़ पुराण.
2) गरुड़ पुराण के अनुसार सपने में पितरों को देखना क्या संकेत देती है ?
जीवन में खुशहाली और धन – धान्य को प्राप्त करना.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


