Vastu | वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ तस्वीरें बहुत ही विशेष और शुभ माना जाता है इसमें से एक है उगते हुए सूरज की तस्वीर जो कि बहुत शुभ और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक कहलाता हैं. माना जाता है कि सूर्योदय एक नई शुरुआत, आशा, ऊर्जा और सफलता का संकेत होता है. जैसे हर दिन सूरज के उगने से अंधकार दूर होता हैं ठीक ऐसे ही उगते हुए सूरज की तस्वीर घर में लगाने से यह जीवन से निराशा, दरिद्रता और नकारात्मकता को दूर करने के साथ ही यह घर में सकारात्मकता का संचार करती हैं लेकिन अगर इस तस्वीर को गलत स्थान या गलत दिशा में लगाने से इसका असर कम हो सकता हैं.
वास्तु के अनुसार उगते हुए सूरज की तस्वीर शुभ क्यों होता हैं :
वास्तु शास्त्र में उगते हुए सूरज की तस्वीर को सकारात्मक ऊर्जा, नए अवसरों और तरक्की का प्रतीक होता है. मान्यता है कि इसकी तस्वीर घर में लगाने से आत्मविश्वास बढ़ने के साथ ही मन में नई उम्मीद आने के अलावा तरक्की के राह भी खुलने लगते हैं. कहा जाता है कि इससे घर का वातावरण शांत रहने के साथ ही उत्साह से भरा होता है.
उगते हुए सूरज की तस्वीर घर की किस दिशा में लगानी चाहिए :
वास्तु शास्त्र के अनुसार उगते हुए सूरज की तस्वीर को घर की पूर्व दिशा में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है क्योंकि सूर्य का उदय पूर्व दिशा में होने के कारण से इस दिशा को ऊर्जा और प्रगति मानी जाती है ऐसी मान्यता है कि इस दिशा में उगते हुए सूरज की तस्वीर को लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ ही आत्मविश्वास मजबूत होने के अलावा करियर और व्यवसाय में तरक्की के नए राह खुलते हैं. अगर घर की पूर्व दिशा की दीवार में जगह नहीं हो तो इसे दक्षिण दिशा में लगाने चाहिए लेकिन भूलकर भी घर की उत्तर और पश्चिम दिशा में उगते हुए सूरज की तस्वीर नहीं लगाने चाहिए.
उगते हुए सूरज की तस्वीर को घर की किस स्थान पर लगाना चाहिए :
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में उगते हुए सूरज की तस्वीर को घर के ड्राइंग रूम या लिविंग रूम में लगाना शुभ होता हैं. मानयता में कि इससे घर में आने वाले लोगों पर सकारात्मक असर पड़ने के साथ आपसी तनाव कम होने के अलावा आर्थिक स्थिति भी धीरे – धीरे मजबूत होने लगती हैं तो वहीं जीवन में तरक्की के लिए या फिर कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा को दूर करने के लिए उगते हुए सूरज की तस्वीर को ऑफिस में लगाएं मान्यता है कि इससे आत्मविश्वास बढ़ने के साथ ही करियर में सफलता भी मिलती हैं.
उगते हुए सूरज की तस्वीर को घर की किस हिस्से में नहीं लगाना चाहिए :
वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम विशेषकर पति – पत्नी के बेडरूम में उगते हुए सूरज की तस्वीर को नहीं लगाना चाहिए. मान्यता है कि उगते हुए सूरज की तस्वीर एक तरह से ऊर्जावान तस्वीर मानी जाती है और इस तरह की तस्वीर आराम वाले स्थान के लिए सही नहीं मानी जाती है क्योंकि इससे बैचेनी और तनाव बढ़ने की संभावना होती हैं.
उगते हुए सूरज की तस्वीर को लगाने के फायदे को :
1) आत्मविश्वास में बढ़ोतरी :
उगते हुए सूरज की तस्वीर को घर में लगाने से यह मन के भीतर सकारात्मक विचारों में वृद्धि करने के साथ ही आलस्य को दूर करके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करता हैं.
2) करियर और कारोबार में सफलता :
उगते हुए सूरज की तस्वीर नए अवसरों और तरक्की का प्रतीक माना जाता है और इससे ऑफिस या फिर दुकान में लगाने से कार्यों में सफलता मिलने के साथ ही तरक्की के नए रास्ते भी खुलते हैं.
3) मानसिक तनाव से मुक्ति :
सूरज की रोशनी ऊर्जा और उत्साह का संचार करने का कार्य करती है और उगते हुए सूरज की तस्वीर को घर में लगाने से घर का वातावरण खुशनुमा रहता हैं जिससे कि घर सदस्यों में प्रेम – स्नेह बना रहता हैं.
उम्मीद है कि आपको वास्तु शास्त्र से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही वास्तु शास्त्र से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) उगता हुआ सूरज की तस्वीर किसका प्रतीक होता हैं ?
सकारात्मक ऊर्जा, नए अवसरों और तरक्की का.
2) उगते हुए सूरज की तस्वीर को घर की किस दिशा में लगाना चाहिए ?
पूर्व दिशा.
स्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.





