Sapne Mein Pitra | स्वप्न शास्त्र के अनुसार सोते समय सपनें भविष्य में घटने वाली किसी न किसी घटनाओं से जुड़ा होता है, विशेषकर किसी खास दिन, व्रत और त्यौहार में दिखाई देने वाले सपनों को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है जैसे कि पितृ पक्ष के विशेष दिन और इन दिनों पितरों का श्राद्ध, तर्पण व पिंडदान किया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इन कर्मों को करने से पितरों की कृपा प्राप्त होने के साथ ही सुख – समृद्धि में वृद्धि भी होती है तो वहीं स्वप्न शास्त्र के अनुसार पितृ पक्ष के दिनों सपनें में पितरों को देखना कई शुभ और अशुभ संकेत देते हैं जो कि उनकी प्रसन्नता या फिर असंतुष्ट होने का इशारा करती हैं.
जानते हैं पितृ पक्ष में पितरों को सपने में देखने के संकेत को :
1) सपने में पितरों को प्रसन्न या मुस्कुराते हुए देखना :
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपनें में पितरों को प्रसन्न या मुस्कुराते हुए दिखाई दे तो यह शुभ संकेत की ओर इशारा करती है कि पितर आपसे संतुष्ट है और इनकी कृपा से आपके जीवन में शांति और समृद्धि का आगमन होने वाला है.
2) सपनें में पितरों को पानी या भोजन मांगते हुए देखना :
सपनें में पितरों का जल या अन्न व भोजन मांगते हुए देखना पितरों की अतृप्ति और तर्पण – पिंडदान की अधूरी इच्छा की ओर इशारा करती है तो वहीं स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस तरह के सपने आएं तो उनके नाम से तर्पण और श्राद्ध करने के साथ ब्राह्मणों को भोजन कराएं.
3) सपनें में पितरों को आशीर्वाद देते हुए देखना :
सपनें में पितरों को आशीर्वाद देते हुए देखना या फिर सिर पर हाथ फेरते हुए देखना किसी बड़े संकट से मुक्ति मिलने की ओर संकेत देती हैं तो वहीं स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में पितरों का आशीर्वाद देते हुए देखना या फिर सिर पर हाथ फेरना जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और धन व कुल में वृद्धि का प्रतीक माना गया हैं.
4) सपने में पितरों का भोजन ग्रहण करते हुए देखना :
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में पितरों को भोजन ग्रहण करते हुए देखना इस ओर इशारा करती है कि आपकी पूजा और तर्पण को पितरों ने स्वीकार करने के साथ ही यह आपकी भक्ति और पूजा से प्रसन्न है इसके अलावा यह सपने जीवन में सफलता और खुशहाली का संकेत भी देती हैं.
5) सपनें में पितरों को रोते हुए या दुःखी देखना :
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में पितरों को रोते हुए या दुःखी या फिर उदास देखना किसी कानूनी परेशानी या बड़े आर्थिक नुकसान की ओर इशारा करने के साथ ही यह सपने आने वाले भविष्य में किसी संकट या फिर पितरों की नाराजगी का अशुभ संकेत की ओर इशारा करती हैं.
6) सपने में पिंडदान करते हुए देखना :
सपने में खुद को या फिर किसी ओर को पिंडदान करते हुए देखना शुभ संकेत की ओर इशारा करती है तो वहीं स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस तरह के सपने देखने का मतलब है कि आपको पितृ ऋण से मुक्ति मिलने के साथ जीवन में सफलता की भी प्राप्ति होगी.
7) सपनें में खुद को पितरों से बात करते हुए देखना :
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपनें में खुद को पितरों से बात करना अशुभ संकेत की ओर इशारा करती है कि यह सपने भविष्य में किसी घटना या फिर समस्या आने का संकेत देती है इसलिए इस तरह के सपने आएं तो जीवन में थोड़ा सतर्क हो जाएं.
उम्मीद है कि आपको स्वप्न शास्त्र से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही स्वप्न शास्त्र से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
सपनें में पितरों को रोते हुए देखना क्या संकेत देता है ?
बड़े आर्थिक नुकसान होने का संकेत.
सपने में किसी को पिंडदान करते हुए देखना क्या संकेत देता है ?
पितृ ऋण से मुक्ति और जीवन में सफलता का संकेत.
सपने में पितरों को भोजन मांगते हुए देखना क्या संकेत देता है ?
पितरों की अतृप्ति होने का संकेत.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


