Ashadha Gupt Navratri Ke Upay | हिंदू धर्म में मां भगवती दुर्गा की पूजा और व्रत के लिए नवरात्रि के नौ दिन बहुत ही शुभ और फलदायक माने जाते हैं. देवी मां की भक्ति साधना के लिए साल में कुल चार नवरात्रि आती है जिसमें चैत्र और आश्विन नवरात्रि में देवी मां की प्रत्यक्ष रूप से पूजा किया जाता है तो वहीं माघ और आषाढ़ माह की नवरात्रि जिसको गुप्त नवरात्रि के नाम से जाना जाता है. माना गया है कि गुप्त नवरात्रि में देवी मां की बहुत ही गोपनीय तरीके से साधना और आराधना किया जाता है विशेषकर आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि साधकों के लिए दिव्य शक्तियों को प्राप्त करने का सर्वोत्तम दिन होता हैं.
धार्मिक मान्यता है कि गुप्त नवरात्रि विशेष रूप से तंत्र साधना, नकारात्मक शक्तियों से रक्षा और विकट समस्याओं से मुक्ति प्राप्त करने के लिए फलदायक माना जाता है तो वहीं आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में कुछ विशेष उपायों को किया जाए तो जीवन से जुड़ी परेशानियों से मुक्ति मिलने के साथ ही मां भगवती दुर्गा अपनी कृपा भी शीघ्र ही बरसाती है.
जानते हैं आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में किए गए महाउपायों को :
1) शत्रु और मुकदमे पर विजय प्राप्त करने के उपाय :
अगर हर समय शत्रुओं का भय बना रहे और इन पर विजय प्राप्त करने की इच्छा हो या फिर कोर्ट – कचहरी में जीत को पाना चाहते हैं तो गुप्त नवरात्रि पर अपनी इस मनोकामनाएं को पूर्ण करने के लिए मां बगलामुखी की गुप्त नवरात्रि में नौ दिनों तक विशेष रूप से पूजा करने के साथ मां के इस मंत्र का जाप करें ” ॐ ह्रीं बगलामुखी सर्वदुष्टानाम वाचम मुखम पद्म स्तम्भय जिह्वां कीलय बुद्धिम् विनाशय ह्रीं ॐ स्वाहा “.
2) नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति पाने के उपाय :
अगर कोई बार – बार बुरी नजर, तंत्र बाधा या फिर शत्रु दोष से ग्रसित (पीड़ित) रहता हो तो उसे गुप्त नवरात्रि के दिनों काली मां के सामने तिल के तेल से इनकी आरती करने के बाद अघोर मंत्र या महाकाली मंत्र ” ॐ क्रीं कालिका कालिकायै नमः ” का 108 बार जाप करें, मान्यता है कि इस उपाय को करने से नकारात्मक शक्तियों से सुरक्षा की प्राप्ति होती हैं.
3) विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के उपाय :
अगर किसी कन्या के विवाह में देरी हो रही हैं या फिर उसमें कोई न कोई बाधा आ रही है तो गुप्त नवरात्रि में पूजा के समय दुर्गा मां को फूल और सिंदूर को चढ़ाने के साथ ही शीघ्र विवाह की कामना करें. माना जाता है कि इस उपाय से विवाह की कामना शीघ्र पूर्ण होने के साथ ही मनचाहा जीवनसाथी की भी प्राप्ति होती हैं.
4) आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के उपाय :
अगर कोई लगातार धन हानि, ऋण या फिर आर्थिक संकट से सामना कर रहा हो तो गुप्त नवरात्रि के दौरान मां लक्ष्मी के “श्रीसूक्त” का पाठ करने के अलावा शुक्रवार को मां लक्ष्मी को चांदी या फिर तांबे के पात्र में कमलगट्टे के साथ गुलाब या फिर कमल के पुष्प को अर्पित करें. मान्यता है कि इस उपाय को करने से दरिद्रता के साथ ही आर्थिक संकट से मुक्ति मिलती है।
5) पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में शांति पाने के उपाय :
परिवार में कलह – क्लेश की स्थिति बनी रहे या फिर वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति हो तो गुप्त नवरात्रि में नवदुर्गा के हर एक स्वरूप का लगातार पूजन करें और रात्रि में गाय के घी का दीपक को जलाएं और ” ॐ ऐं ह्लीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे ” मंत्र का 108 बार जाप करें मान्यता है कि यह मंत्र पारिवारिक सौहार्द को बढ़ाने के साथ ही वैवाहिक जीवन में सुख और शांति को भी लाता हैं.
6) कर्ज से मुक्ति पाने के उपाय :
गुप्त नवरात्रि के दौरान फिटकरी को काले कपड़े में बांधकर घर के मुख्य द्वार पर लटके दें मान्यता है कि इस उपाय को करने से धन संबंधी समस्या दूर होने के साथ ही कर्ज से भी मुक्ति मिलती हैं.
7) ग्रह दोष से मुक्ति पाने के उपाय :
अगर किसी को ग्रह दोष से मुक्ति पाने की इच्छा हो तो उसे गुप्त नवरात्रि के प्रतिदिन 11 लौंग के दाने एक कटोरी में जलाएं और गुप्त नवरात्रि के सातवें दिन दुर्गा सप्तशती के 11 पाठ करें. मान्यता है कि इससे कैसा भी ग्रह दोष हो, उससे मुक्ति मिलती है.
उम्मीद है कि आपको गुप्त नवरात्रि में किए गए उपायों से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही उपायों से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) साल में कुल कितने नवरात्रि मनाई जाती हैं ?
चार नवरात्रि.
2) गुप्त नवरात्रि कब – कब मनाई जाती हैं ?
माघ और आषाढ़ माह में.
3) शत्रु और मुकदमे में विजय प्राप्त करने के लिए किसकी पूजा करनी चाहिए ?
मां बगलामुखी.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


