Masik Shivratri ke Upay | पंचाग के अनुसार हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि पड़ती है और यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना – आराधना के लिए बहुत ही पवित्र माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस तिथि पर विधि विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने, शिवलिंग का अभिषेक करने और भगवान शिव के मंत्रों का जाप करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तो वहीं इस दिन कुछ विशेष सरल उपाय को किया जाए तो जीवन में धन – समृद्धि और सकारात्मकता का आगमन हो सकता हैं.
मासिक शिवरात्रि के दिन किए गए विशेष उपाय :
1) धन लाभ के लिए उपाय :
धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हो तो मासिक शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करना बहुत ही शुभ माना गया है. मान्यता है कि इस उपाय को करने से भगवान शिव प्रसन्न होने के साथ ही साधक को सुख – समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं जिससे कि धन लाभ का योग बनने लगता हैं.
2) मनोकामनाएं पूर्ण होने के लिए उपाय :
मासिक शिवरात्रि के दिन पूजा के समय ” ॐ नमः शिवाय ” मंत्र का कम से कम 108 बार अवश्य करें, माना जाता है कि लगातार मंत्र जाप करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने से मनोकामनाएं पूरी होने में मदद मिलती है.
3) ग्रहों के अशुभ प्रभाव से मुक्ति पाने के लिए उपाय :
मासिक शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर शहद से अभिषेक करने से साधक को ग्रहों के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती हैं. माना जाता है कि शहद का संबंध गुरु ग्रह से होता है और ऐसे में मासिक शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर शहद से अभिषेक करने से कुंडली में देवगुरु बृहस्पति की स्थिति मजबूत बनते हैं.
4) व्यापार में तरक्की के लिए उपाय :
अगर व्यापार में बहुत कोशिश करने के बावजूद भी आर्थिक लाभ नहीं हो रहा है तो मासिक शिवरात्रि के दिन काली गुंजा के ग्यारह (11) दाने लेकर उसे भगवान शिव की मूर्ति या फिर शिवलिंग पर स्पर्श कराके इन दानों को एक लाल कपड़े में बांधकर व्यापार स्थल की गद्दी या फिर तिजोरी में रखें. मान्यता है कि इस उपाय को करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती हैं जिससे कि व्यापार में तरक्की और धन लाभ के योग बनने लगते हैं.
5) सुख – समृद्धि के लिए उपाय :
मासिक शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जल, दूध, दही, घी, शहद, शक्कर और गंगाजल से अभिषेक करके बेलपत्र, धतूरा, मदार और सफेद पुष्प को अर्पित करें, मान्यता है कि इससे भगवान शिव अति शीघ्र प्रसन्न होते हैं जिससे कि घर में सुख – समृद्धि और धन का आगमन होता हैं.
6) ग्रहों की स्थिति मजबूत करने के लिए उपाय :
अगर कुंडली में शनि या राहु – केतु की स्थिति कमजोर हो तो मासिक शिवरात्रि के पावन दिन शिवलिंग पर काला तिल को अर्पित करें. मान्यता है कि इस उपाय को करने से ग्रहों की स्थिति मजबूत बनने लगते हैं.
7) बिगड़े कार्य पूर्ण होने के लिए उपाय :
बहुत कोशिश करने के बाद भी कार्य पूरा नहीं हो रहा, बार – बार बाधाएं आ रही हैं और कार्य बनते – बनते रह जा रहा है तो मासिक शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर अपराजिता के पुष्प को अर्पित करें मान्यता है कि इससे बिगड़े कार्य जल्द ही पूर्ण होने लगते हैं.
उम्मीद है कि मासिक शिवरात्रि के उपायों से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही उपायों से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) मासिक शिवरात्रि कब मनाई जाती हैं ?
महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि
2) मासिक शिवरात्रि पर किनकी पूजा आराधना किया जाता हैं ?
भगवान शिव और माता पार्वती.
3) शिवलिंग पर किसको अर्पित करने से ग्रहों की स्थिति मजबूत होती हैं ?
काला तिल.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.





