Shardiya Navratri 2026 Gaman | यह तो हम सभी जान ही चुके हैं कि दुर्गा माता शारदीय नवरात्रि में धरती लोक में आती है और अपने भक्तों के जीवन में सुख समृद्धि का आशीर्वाद देते हुए उन सभी की सारी मनोकामना पूर्ण करके वापस धरती लोक से गमन यानी कि प्रस्थान करती है जैसे की माता रानी का आगमन दिन के अनुसार उनका वाहन तय होता है और जिसका फल भी अलग अलग होता है वैसे ही दुर्गा माता जिस दिन विदा होती है यानि कि जिस दिन विजय दशमी होता है उसी के अनुसार देवी माँ का वाहन भी तय होता है और इसी आधार पर शुभ अशुभ फल भी तय होता है.
हम सभी जानते हैं कि साल 2026 शारदीय नवरात्रि 11अक्टूबर दिन रविवार से शुरू हो रहा है इसीलिए इस शारदीय नवरात्रि में दुर्गा माँ धरती लोक पर हाथी पर सवार होकर आएगी जो शुभ होता है और इनका आगमन सुख – समृद्धि और शांति का प्रतीक हैं.
शारदीय नवरात्रि 2026 में माँ दुर्गा किस वाहन से जाएंगी
** तो चलिए जानते हैं इस साल विजय दशमी (दशहरा) 20 अक्टूबर 2026 दिन मंगलवार होने से शारदीय नवरात्रि में दुर्गा माँ का गमन ( प्रस्थान ) किस वाहन से होगा और यह कैसा फलदायक होगा.
1) देवी भागवत के अनुसार अगर विजय दशमी (दशहरा) का दिन रविवार और सोमवार को होता है तो माता रानी भैंसा की सवारी से जाती है तो देश में रोग और शोक बढ़ता है.
2) देवी भागवत के अनुसार अगर विजय दशमी ( दशहरा) का दिन शनिवार और मंगलवार हो तो माता रानी चरणयुध यानि मुर्गे पर सवार होकर जाती है जिससे कि दुःख और कष्ट की वृद्धि होती है.
3) देवी भागवत के अनुसार अगर विजय दशमी ( दशहरा ) का दिन बुधवार और शुक्रवार हो तो माता रानी हाथी पर सवार होकर जाती है और जिसके फल स्वरुप बारिश ज्यादा होती है जो की खेती सहित उन चीजों के लिए अनुकूल माना जाता है.
4) देवी भागवत के अनुसार विजय दशमी (दशहरा ) का दिन अगर गुरुवार हो तो माता रानी मनुष्य की सवारी (शव) से जाती है जिसके फलस्वरूप सुख और शांति की वृद्धि होती हैं.
साल 2026 में विजय दशमी ( दशहरा ) का दिन मंगलवार हैं जिससे कि दुर्गा माँ मुर्गे की सवारी पर सवार होकर जाएगी यानि कि माता रानी मुर्गे पर सवार होकर धरती लोक से गमन (प्रस्थान) करेंगी.
मुर्गे एक ऐसी सवारी है जिससे माता का जाना शुभ नहीं माना जाता लेकिन इस बात का मतलब यह नही है कि माता रानी का जाना हमारे लिए शुभ है या अशुभ बल्कि इसका सही मायने होता है कि हम भविष्य में आने वाले परेशानियों के लिए सतर्क हो जाएं और परेशानियों से सामना करने के लिए खुद को थोड़ा मजबूत बनाकर रखें और माता रानी से अपनी हर मुसीबतों पर विजय प्राप्त करने और अपना आत्मविश्वास बढाने के लिए माता रानी की सच्चे मन से पूरी श्रद्धा और विश्वास से पूजा करें और प्रार्थना करें कि – ” हे माता रानी ! आप मुर्गे पर सवार होकर जब पृथ्वी लोक से प्रस्थान करों तो आप अपने साथ हमारे कष्टों और दुखों को भी लेते जाएगा जिससे कि अगले साल जब आपका आगमन हो तो हम आपका स्वागत हर्षोल्लास और खुशियों से करें “
उम्मीद है कि आपको शारदीय नवरात्रि से जुड़ा हुआ यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अपने परिजनों और दोस्तों को शेयर करें और ऐसे ही पर्व व त्यौहार से जुड़े लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे हैं madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) दुर्गा माता का पृथ्वी लोक से गमन किस दिन के आधार पर तय होता है ?
विजय दशमी ( दशहरा) के दिन के आधार पर.
2) साल 2026 में विजय दशमी ( दशहरा) कब है ?
20 अक्टूबर 2026 दिन मंगलवार.
3) साल 2026 शारदीय नवरात्रि में दुर्गा माँ का धरती लोक से गमन किस वाहन से होगा ?
मुर्गे.
4) विजय दशमी (दशहरा ) का दिन रविवार हो तो माता रानी का गमन का वाहन क्या होगा ?
भैंसा की सवारी.
5) दुर्गा माता मुर्गे की सवारी से पृथ्वी लोक से गमन करना कैसा फलदायक होता हैं ?
दुःख और कष्टों में वृद्धि.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


