Vastu Tips for Kitchen | वास्तु शास्त्र में किचन का विशेष महत्व होता है क्योंकि किचन सिर्फ खाना बनाने का स्थान नहीं होता बल्कि यह घर की समृद्धि, स्वास्थ्य और लक्ष्मी का प्रतीक होने के साथ किचन में मां अन्नपूर्णा का भी वास माना जाता है लेकिन किचन में कुछ अशुभ या फिर नकारात्मक चीजों को भूलवश रखने से किचन में वास्तु दोष का मुख्य रूप से कारण बनती हैं जिससे कि घर में दरिद्रता, मानसिक तनाव, पारिवारिक कलह क्लेश के साथ बीमारियां जैसी समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन को अग्नि तत्व से जुड़ा हुआ माना गया है और ऐसे में किचन में फालतू या फिर बेकार सामान को रखने से यहां की सात्विक ऊर्जा पर असर पड़ता हैं जिससे कि किचन में वास्तु दोष उत्पन्न होने से घर में समस्याओं का आगमन होने के साथ ही मां अन्नपूर्णा भी नाराज हो जाती हैं.
जानते हैं किचन में किन चीजों को नहीं रखना है :
1) गूथा हुआ आटा :
रात्रि में रोटी बनाने के बाद बचा हुआ गूथा आटा भूलकर भी इसे सुबह के लिए नहीं रखना चाहिए क्योंकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसको अशुभ माना जाता है. कहा जाता है कि रात्रि का गूथा हुआ आटा राहु और शनि के नकारात्मक प्रभाव को बढ़ा देती है जिससे कि यह स्वास्थ्य और सुख के प्रभाव पर असर डालती हैं.
2) टूटे – फूटे हुए बर्तन :
वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में टूटे – फूटे या फिर खराब बर्तन को रखना शुभ नहीं माना जाता है क्योंकि यह दरिद्रता का प्रतीक होता हैं और ऐसे बर्तनों का किचन में रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होती हैं जिससे कि घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के साथ ही यह पारिवारिक कलह – क्लेश का कारण बनती हैं.
3) दवाईयां :
किचन में कभी भी दवाईयां या फिर दूसरे दस्तावेज और राशन कार्ड जैसे चीजों को नहीं रखना चाहिए क्योंकि यह भोजन की ऊर्जा को प्रभावित करने के साथ ही इसको वास्तु शास्त्र के अनुसार शुभ नहीं माना जाता है. कहा जाता है कि किचन अन्नपुर्णा का वास होता हैं ना कि रोगों का और किचन में दवाइयों को रखने से घर में रोग, मानसिक तनाव और आर्थिक तंगी जैसी स्थिति बनती हैं.
4) दर्पण :
वास्तु के अनुसार किचन में भूलकर भी दर्पण नहीं लगवाना चाहिए क्योंकि किचन में चूल्हा अग्नि देव का सूचक होता हैं और अगर अग्नि का प्रतिबिम्ब दर्पण में दिखाई दे तो यह घर के नाश का कारण बनती हैं जिससे घर की सुख – शांति पर इसका असर पड़ता हैं और यह घर की आर्थिक तंगी का कारण बनती हैं.
5) झाडू और पोछा :
वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी किचन में सफाई से संबंधित चीजों जैसे कि झाड़ू या फिर पोछा को नहीं रखना चाहिए क्योंकि यह किचन में बहुत बड़ा वास्तु दोष को पैदा करती हैं. किचन में मां अन्नपूर्णा का निवास होता हैं और इसको बहुत ही पवित्र भी माना गया हैं तो वहीं झाडू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता हैं और झाड़ू का अपमान धन हानि और दरिद्रता का कारण बनती हैं.
6) बार – बार इस्तेमाल किया गया तेल :
किचन में कई बार इस्तेमाल किए गए तेल को फिर से इस्तेमाल करने से यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता हैं तो वहीं वास्तु शास्त्र में बार – बार इस्तेमाल किया गया तेल नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है जिससे कि यह धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा रुक जाती हैं जिससे कि यह धन संबधित कार्यों में बाधा उत्पन्न होने से खर्चों में अधिकता भी होती हैं.
उम्मीद है कि आपको वास्तु शास्त्र से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही वास्तु शास्त्र से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) किचन में किस देवी का वास होता हैं ?
देवी अन्नपूर्णा.
2) किचन में चूल्हा किसका सूचक होता हैं ?
अग्नि देव.
Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


