Indira Ekadashi Upay | इंदिरा एकादशी पितृ पक्ष में आने वाली एकादशी होती है जिसका संबंध पितरों की शांति और मोक्ष से जुड़ा हुआ है और पितरों को प्रसन्न करने के लिए श्रेष्ठ माना जाता है. मान्यता है कि इस एकादशी का व्रत रखने और विधिवत् पूजा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलने के साथ ही पितृ दोष से भी मुक्ति मिलती है तो वहीं शास्त्रों में वर्णित है कि जो भी व्यक्ति पितृ पक्ष में अपने पितरों को प्रसन्न करने के उपाय किया करते हैं उनको न केवल पितरों का आशीर्वाद मिलता है बल्कि उसके जीवन में सुख – समृद्धि और उन्नति के रास्ते भी खुलते हैं.
इंदिरा एकादशी के दिन के उपाय जिनको करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं :
1) पितरों की आत्मा को शांति मिलने के उपाय :
इंदिरा एकादशी के पावन दिन पितृ स्तोत्र या फिर गरुड़ पुराण का पाठ करना चाहिए. मान्यता है कि इससे पितृ दोष से मुक्ति मिलने के साथ ही पितरों की आत्मा को शांति भी मिलती हैं.
2) कर्ज से मुक्ति पाने के उपाय :
इंदिरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधिवत पुजा करके उनको पीले पुष्प, केला, तुवर दाल, चने की दाल, हल्दी के साथ उनको अन्य पीले रंग की चीजें भगवान विष्णु को अर्पित करें और इन चीजों को गरीबों में बांट दें. मान्यता है कि इससे ऋण से मुक्ति मिलने के रास्ते खुलने के साथ ही कर्ज से मुक्ति भी मिल सकती हैं.
3) करियर और कारोबार में उन्नति मिलने के उपाय :
इंदिरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के शालिग्राम रूप की पूजा किया जाता है इसलिए इस दिन शालिग्राम भगवान की पूजा करके गाय, कौवा, कुत्ता,बिल्ली और किसी गरीब या जरूरतमंद को भोजन कराएं और हो सकें तो चीटियों के लिए भी भोजन डालें. मान्यता है इस उपाय को करने से जीवन में संपन्नता आने के साथ ही करियर और कारोबार में उन्नति भी मिलती हैं.
4) पितरों की प्रसन्नता के उपाय :
इंदिरा एकादशी के दिन श्रद्धा भाव से दीपक जलाएं और पितरों के लिए दान, तर्पण और सामर्थ्य हो तो ब्राह्मण भोज कराएं इसके अलावा शाम को दक्षिण दिशा में दीपक को जलाएं. मान्यता है कि इससे पितृ प्रसन्न होते हैं और वे सुख-समृद्धि का आशीर्वाद भी देते हैं.
5) मनोकामनाएं पूर्ण करने के उपाय :
पितृ पक्ष में पड़ने वाली इंदिरा एकादशी के दिन पीपल पेड़ के जड़ों में गाय का दूध अर्पित करके सरसों तेल के दीपक जलाएं और 11 बार परिक्रमा करके विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने के बाद मन ही मन अपनी मनोकामनाएं बोलें. मान्यता है कि इससे पितरों के साथ भगवान विष्णु का आशीर्वाद भी मिलती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.
6) कष्टों से मुक्ति पाने के उपाय :
इंदिरा एकादशी के दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु की विधिवत पूजा – अर्चना करें और शाम के समय तुलसी की माला से ” ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः ” मंत्र का जाप करें. मान्यता है कि इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलने के साथ ही कष्टों से मुक्ति भी मिलती है इसके अलावा अगर कोई कार्य नहीं बन रहा हो तो इस उपाय से रुके कार्य भी बनने लगते हैं.
उम्मीद है कि आपको इंदिरा एकादशी के उपायों से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही एकादशी के उपायों से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
पितृ पक्ष के दौरान कौन सी एकादशी मनाई जाती हैं ?
इंदिरा एकादशी.
इंदिरा एकादशी पर भगवान विष्णु के किस रूप की पूजा किया जाता है ?
भगवान शालिग्राम.
पितृ दोष से मुक्ति के लिए पितृ पक्ष में किस स्तोत्र का पाठ करना चाहिए ?
पितृ स्तोत्र.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


